लाइव न्यूज़ :

प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत, ‘चंद्रयान-3’ को लेकर किया था ट्वीट

By अनिल शर्मा | Published: August 22, 2023 3:05 PM

प्रकाश राज ने लिखा थाः ब्रेकिंग न्यूजः विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर। इस ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ एक्स पर प्रकाश राज गद्दार है हैशटैग अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। प्रकाश राज ने कहा कि नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था

कर्नाटक: चंद्रयान-3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। 

 कई लोगों ने प्रकाश राज के इस ट्वीट को भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के मखौल के तौर पर लिया। हालांकि, प्रकाश राज ने एक अन्य पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है’ और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे। प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है।

इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा थाः ब्रेकिंग न्यूजः विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर। इस ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ एक्स पर प्रकाश राज गद्दार है हैशटैग अभियान चलाया जा रहा है।

राज ने आलोचकों को जवाबी पोस्ट में लिखा, ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था...केरल चायवाला का उत्सव मनाए...किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? ...अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है...परिपक्व बनो#बस पूछ रहा हूं।’’ अभिनेता के इस पोस्ट ने कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाराज कर दिया।

एक ने सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले राज से कहा कि वह राजनीतिक घृणा को इसरो की उपलब्धि से दूर रखें। उसने लिखा, ‘‘प्रकाश जी, यह चंद्रयान मिशन इसरो का है न कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का। अगर यह सफल होता है तो यह भारत की सफलता होगी न कि किसी पार्टी की। आप क्यों चाहते हैं कि मिशन असफल हो? भाजपा केवल सत्तारूढ़ पार्टी है। एक दिन यह चली जाएगी लेकिन इसरो सालों साल रहेगा और हमें गौरवान्वित करेगा।’’ कुछ यूजर्स का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अपने नवीनतम पोस्ट के जरिये भाजपा की अपनी आलोचना काफी दूर तक लेकर चले गए हैं।

 

टॅग्स :प्रकाश राजचंद्रयान-3
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक 'एक्स' यूजर ने पूछा 'क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं प्रकाश राज?', तो अभिनेता ने दिया ये जवाब

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को अब आधिकारिक तौर पर कहा जाएगा 'शिव शक्ति'

बॉलीवुड चुस्कीAyodhya Ram Mandir: प्रकाश राज ने चर्च पर राम का झंडा फहराए जाने पर किया सवाल, यूजर्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

भारतइसरो ने अंतरिक्ष मिशन 'एक्सपोसैट' का प्रक्षेपण किया, ब्लैक होल की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करेगा

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Madhuri Dixit: बर्थडे गर्ल माधुरी के लिए काजोल ने लिखी खास बात, रेणुका शहाणे, मलाइका समेत इन सेलेब्स ने एक्ट्रेस को किया विश

बॉलीवुड चुस्कीChandu Champion Poster Out: लाल लंगोट में नजर आए कार्तिक आर्यन, 'चंदू चैंपियन' के फर्स्ट लुक ने उड़ा दिया गर्दा

बॉलीवुड चुस्कीMadhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड में इन गानों पर आइकॉनिक डांस से 'धक-धक गर्ल' बनीं माधुरी दीक्षित, आज भी लोगों के बीच कम नहीं हुआ क्रेज; देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, खुद की नकल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला?

बॉलीवुड चुस्कीArmaan Malik: नई यात्रा की शुरुआत, जहां से सब कुछ शुरू होता..., अरमान मलिक ने कहा