लाइव न्यूज़ :

स्टार भारत ने बताई सच्चाई, कहा- सुशांत सिंह के सावधान इंडिया से अलग होने का कोई राजनीतिक कारण नहीं

By भाषा | Updated: December 18, 2019 23:54 IST

सुशांत सिंह ने मंगलवार को यह संकेत दिया था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के कारण उन्हें शो से अलग होना पड़ा। ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि सीएए के विरोध में भाग लेने के कारण उन्हें कार्यक्रम छोड़ना पड़ा।

Open in App

सुशांत सिंह द्वारा ‘सावधान इंडिया’ क्राइम शो से अप्रत्याशित रूप से अलग होने की घोषणा करने के एक दिन बाद चैनल ने बुधवार को कहा कि सुशांत की राजनीतिक संलिप्तता से उनके शो से अलग होने का कोई लेना देना नहीं है। सुशांत ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि सावधान इंडिया और उनका साथ खत्म हुआ।

उन्होंने संकेत दिया था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के कारण उन्हें शो से अलग होना पड़ा। ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि सीएए के विरोध में भाग लेने के कारण उन्हें कार्यक्रम छोड़ना पड़ा। हालाँकि सुशांत ने कहा था कि विरोध में बोलने के लिए यह छोटी सी कीमत चुकानी पड़ी।

सुशांत ने लिखा, “और सावधान इंडिया के साथ मेरा साथ खत्म हुआ।” उनकी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या ‘सच बोलने के लिए’ उन्हें यह ‘कीमत’ चुकानी पड़ी। अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा, “एक बहुत छोटी कीमत मित्र। अन्यथा आप भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु से नजरें कैसे मिलाएंगे?”

बाद में पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में सुशांत ने कहा कि उन्हें वित्तीय संकट के बारे में बताया गया जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। स्टार भारत के प्रवक्ता ने कहा कि किसी कलाकार की राजनीतिक विचारधारा से शो का कोई लेना देना नहीं है।

प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सावधान इंडिया में हुए बदलाव पर आई कुछ प्रतिक्रियाओं से स्टार भारत निराश है। सावधान इंडिया ने अपनी सात साल की यात्रा में कार्यक्रम के प्रारूप के साथ बहुत सारे प्रयोग किए हैं और कई प्रस्तोताओं को रखा है।

वर्तमान प्रस्तोता को अक्टूबर 2019 में वापस लाया गया था और उनका अनुबंध 15 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। सावधान इंडिया के अगले प्रारूप में प्रस्तोता की जरूरत नहीं है इसलिए किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किया गया।

चैनल का कोई राजनीतिक मत नहीं है न ही वह अपने द्वारा अनुबंधित किसी कलाकार की राजनीतिक विचारधारा को प्रभावित करता है।” सुशांत सिंह सावधान इंडिया के प्रस्तोता के रूप में 2012 से काम कर रहे थे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?