लाइव न्यूज़ :

CAA पर गीतकार गुलजार ने कहा, 'दिल्लीवालों से सावधान, पता नहीं वे कौन सा कानून ले आएं'

By भाषा | Updated: December 29, 2019 06:00 IST

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा,“मैं आपको ‘मित्रों’ संबोधित करने वाला था, लेकिन फिर मैं रुक गया।”

Open in App

संशोधित नागरिकता कानून के बढ़ते विरोध के बीच गीतकार और फिल्म निर्माता गुलजार ने शनिवार को कहा कि इन दिनों उन्हें दिल्लीवालों से डर लगता है क्योंकि कोई नहीं जानते ‘वे कौन सा कानून ले आएं’। वह अखबार ‘अमर उजाला’ द्वारा आयोजित एक साहित्य पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे।

‘आंधी’ और ‘माचिस’ जैसी फिल्मों के निर्देशक गुलजार ने कहा कि जब उनके मित्र और अमर उजाला समूह के संपादकीय सलाहकार यशवंत व्यास दिल्ली से उनसे मिलने के लिए आए तो वह डर गए थे। गुलजार ने हंसते हुए कहा, “इन दिनों आप नहीं जानते कि ‘दिल्ली-वाले’ क्या कानून ला देंगे।”

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा,“मैं आपको ‘मित्रों’ संबोधित करने वाला था, लेकिन फिर मैं रुक गया।” उन्होंने जाहिर तौर पर मोदी के भीड़ को संबोधित करने के पसंदीदा तरीके का जिक्र किया। 

टॅग्स :गुलजारनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतJnanpith Award: कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार, जानें

भारतमुंबई में शुरू हुआ राजकमल का 'किताब उत्सव', देश के जाने-माने साहित्यकार समेत अभिनेता भी ले रहे है इसमें हिस्सा

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें