लाइव न्यूज़ :

इरफान खान ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, इलाज के लिए जाएंगे लंदन

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2018 19:07 IST

इरफान खान ने कुछ दिनों पहले भी एक ट्वीट करके फैंस से दुआ करने के लिए कहा था।

Open in App

मुंबई, 16 मार्च;  बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर इरफान खान इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी सूचना खुद उन्होंने ट्वीट करके दी है। इरफान खान ने बताया कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह थी कि उनको  ब्रेन कैंसर है। 

इरफान खान ने ट्वीट कर लिखा, हर वक्त जरूरी नहीं है कि जिंदगी से हमको वही मिले जो हम चाहते हैं, या उम्मीद करते हैं। असंभावित चीजों से हम आगे बढ़ते हैं, मेरे पिछले कुछ दिन ऐसे ही गुजरे हैं। मुझे अब पता चला कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है।

यह पढ़ें- न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine tumor) से पीड़ित हैं इरफान खान, जानिए क्या है ये घातक बीमारी

इरफान ने आगे लिखा, 'मुझे पहले से लग रहा था कि मुझे न्‍यूरो इनडोक्राइन ट्यूमर हुआ है। लेकिन इसको स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन आप सब के प्‍यार और दुआओं से मुझे हिम्मत मिली है। मैं इलाज के सिलसिले में अभी देश से बाहर हूं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि मेरे लिए दुआएं मांगते रहें।'

उन्होंने आगे लिखा,  जैसा कि सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं लेकिन 'न्‍यूरो' का मतलब हमेशा मस्तिष्‍क नहीं होता और गूगल कर आप आसानी से इसे जान सकते हैं। जो लोग मुझे फिर से सुनना चाहते हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि मैं कुछ नई कहानियों के साथ आपके पास लौटुंगा। 

 

 इरफान खान ने कुछ दिनों पहले भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। इसके बाद से उनके लिए जहां दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया, वहीं उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जाने लगे थे।  फैंस सहित पूरे बॉलीवुड को सदमे में इरफान के लिए दुआएं कर रहे थे। न्यूरोएंडोक्राइन एक ऐसी बीमारी है, जिसमें न्यूरोएंडोक्राइन सेल्स ट्यूमर में बदल जाते हैं।

इरफान की बीमारी को लेकर कुछ दिनों पहले पत्नी सुतापा सिकदर ने भी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''मेरा बेस्ट फ्रेंड, मेरा लाइफ पार्टनर एक  'योद्धा' है, वह लाइफ की हर परेशानी को बेहद ही  जबरदस्त अंदाज और सुंदरता के साथ डील करता है। मैं  मैसेज का जवाब नहीं देने और कॉल्स नहीं ले पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। लेकिन मैं आप सभी की दुनिया भर से आ रही प्रार्थनाओं, चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए हमेशा ऋणी हूं। '

टॅग्स :इरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान के बेटे होने का बाबिल खान को नहीं मिला कोई फायदा, कहा- मां नहीं मांगेगी फेवर, देने ही पड़ेंगे ऑडिशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया