90 के दशक के हैं तो आपको वो खूबसूरत बला याद होगी जिसने करण-अर्जुन और घातक जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया। बात कर रहे हैं खूबसूरत ममता कुलकर्णी की जो आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। ममता का जन्म आज ही के दिन 1972 को महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था।
ममता ने जितनी भी फिल्मों में काम किया उससे भी ज्यादा वो विवादों से घिरी रहीं। फिलहार इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर ममता पूरी तरह से योगिनी बन चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर सुपस्टार से योगिनी बनने तक का सफर।
तिरंगा से रखा बॉलीवुड में कदम
ममता कुलकर्णी की पहली फिल्म 1992 में आई तिरंगा थी। इसी फिल्म से ममता ने बॉलीवुड में कदम रखा। मगर उनकी गेम चेंजर फिल्म साबिद हुई 1993 में आई उनकी फिल्म आशिक आवारा। इस फिल्म से ममता स्टार बन गईं। उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मगर अपने सक्सेसफुल करियर में ममता कई विवादों से भी घिरी रहीं।
कराया टॉपलेस फोटोशूट
जिस समय की ये बात है उस समय किसी मैग्जीन के लिए टॉपलेस शूट करवाना एक बड़ी बात थी। ममता ने इस टॉपलेस फोटोशूट करवा कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। स्टारडस्ट मैग्जीन में उनके इस फोटोशूट की इतनी चर्चा हुई की रातों-रात ममता बी टाउन के लोगों और फैंस में पॉपुलर हो गईं। कुछ लोगों ने उन पर अश्लीलता का आरोप भी लगा डाला।
छोटा राजन से जुड़ा नाम
ममता कुलकर्णी का विवादों में नाम तब घिरा जब उन्हें फिल्म चाइना गेट से निकाला गया। चाइना गेट के डायरेक्टर पर ममता ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। मगर फिल्म से निकलने के बाद बताया जाता है कि ममता ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से डायरेक्टर पर दबाव भी डलवाया था कि उन्हें फिल्म में लिया जाए। इसी के बाद उन्हें वापिस फिल्म में लिया गया।
जेल में ड्रग्स माफिया से रचाई थी शादी
उस समय की खबरों की मानें तो ममता कुलकर्णी ने जेल में अपने आशिक और ड्रग्स माफिया विक्की गोस्वामी से शादी रचा ली। उस समय इस खबर ने हर जगह सनसनी मचा दी थी। वहीं इन खबरों पर ममता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सब अफवाह हैं वो विक्की से प्यार तो करती हैं मगर शादी नहीं की है।
2013 में लिखी बायोग्राफी
वहीं ममता अब इन सभी लाइम लाइट से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। साल 2013 में उन्होंने अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी लिखी। ममता की कुछ फिल्मों में करण-अर्जुन, नसीब, सबसे बड़ा खिलाड़ी, छुपा रुसतम है।