लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: डीनो मोरिया पर कभी जान छिड़कती थीं बिपासा बसु, कंडोम एड के विवाद से लेकर जानें कुछ अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 07:07 IST

Happy Birthday Bipasha Basu( बिपाशा बसु बर्थडे ):7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं।

Open in App

मॉडल और एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। बिपाशा बसु फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल रह चुकी हैं। हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बासु का नाम सुनते ही फिल्म 'राज' में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है। बिपाशा मे पर्दे पर हर तरह के किरदार को निभाया है।  7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके परिवार में उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं।  आइए जानते हैं बिपाशा के जीवन के कुछ अनुसुने किस्से-

जब ड्राइवर ने बचाई जान

बिपाशा बसु ने खुद बताया है कि जब वह  स्ट्रगल के दौर में थीं तो एक बाद वह फैशन शो के बाद देर रात अपने घर लौट रही थी। तभी कुछ गुंडों ने उनकी कार का पीछा किया था।   बिपाशा कहती हैं कि- कैब के ड्राइवर ने तुरंत कार की स्पीड बढ़ाई और उन गुंडों को चकमा दे दिया। उन दिनों पेजर हुआ करते थे। ड्राइवर ने मेरे पीजी के मालिक को फोन किया। इसके बाद वह मुझे घर ले गए। इस घटना के कुछ दिन बाद मैं ब्रीच कैंडी स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थी।  

विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय के साथ लॉन्च करना चाहते थे बिपाशा को

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद बिपाशा को विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालयपुत्र' में लॉन्च करने का फैसला किया लेकिन अपनी कम उम्र के कारण बिपाशा ने किरदार निभाने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने 2001 में अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आगाज किया। फिल्म में वह अक्षय कुमार की सह कलाकार थीं। 'अजनबी' में बिपाशा नकारात्मक भूमिका में दिखाई दीं। प्रतिभा की धनी बिपाशा को फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार श्रेणी में नामांकित किया गया। 

ब‌िपाशा बासु के अफेयर

फिल्म जगत में बिपाशा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा और मीडिया में उनकी प्रेम कहानी कई बार सुर्खियों में रही। फिल्म 'राज' से शुरू हुआ उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम अभिनेता डीनो मोरिया के साथ जुड़ा। डीनो के साथ वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'राज', 'गुनाह', 'रक्त ' फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों कुछ ही दिन बाद अलग हो गए। डीनो के बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। दोनों की सफल जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती थी और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए। 

इस कड़ी में अगला नाम हरमन बावेजा का है जिनके साथ बिपाशा की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन शादी तक पहुंचते पहुंचते बिगड़ गयी और बिपाशा फिर से अकेली हो गईं। इसके बाद राणा दग्गुबत्ती और करण सिंह ग्रोवर का नाम आता है। बिपाशा ने करण के साथ हॉरर फिल्म आलोन में काम किया था, जहां सेट के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए दिखाई दिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद बिपाशा ने कई बार सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट की और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 

बिपाशा के कंडोम एड का विवाद

हाल ही में बिपाशा और करण ने एक कंडोम एड शूट किया था जिसपर खासा विवाद हुआ था। बिपाशा ने इस ऐड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था, "हमारा देश एक ऐसा देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। हमारे समाज में अब भी सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां हैं। बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं। चलिए बात करते हैं और पढ़ते हैं और सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है।"

वह ब्रांड और उत्पादों की एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोसर्स है, और बिपाशा नारीवाद और पशु अधिकार जैसे मुद्दों के बारे में बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाली व्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं।

टॅग्स :बिपाशा बसुबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार