लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 12:07 IST

Bareilly: बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शुक्रवार रात बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देघर के बाहर से कई खाली खोखे बरामद किए गए तथा मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है।पाटनी परिवार से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि उनको पुलिस पुलिस सुरक्षा देगी।दिशा पाटनी के पिता एवं सेवानिवृत डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और मेजर बहन खुश्बू पाटनी मौजूद थीं।

Bareilly: सिने अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस इलाके में स्थित पैतृक घर के बाहर शुक्रवार रात गोलीबारी की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पाटनी के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीम लगा दी गई हैं। कथित तौर पर मामले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शुक्रवार रात बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि घर के बाहर से कई खाली खोखे बरामद किए गए तथा मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गैगस्टर गोल्डी बरार के नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि वह खुद पाटनी परिवार से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि उनको पुलिस पुलिस सुरक्षा देगी।

पुलिस तैनात कर दी गई है। सिविल लाइंस इलाके के विला नंबर 40 स्थित पाटनी परिवार के घर के बाहर जब गोलीबारी हुई तो घर में उस वक्त दिशा पाटनी के पिता एवं सेवानिवृत डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और मेजर बहन खुश्बू पाटनी मौजूद थीं।

पुलिस के अनुसार फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई। इसमें लिखा गया कि खुश्बु पाटनी और दिशा पाटनी ने संतों का अपमान किया था। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे। पोस्ट में कई गैंगस्टरों को भी टैग किया गया।

टॅग्स :दिशा पटानीहिन्दी सिनेमा समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...