लाइव न्यूज़ :

Badla Movie Second Day Box Office Collection: अमिताभ और तापसी की 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर ढाया कहर, दूसरे दिन की बंपर कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2019 17:05 IST

फिल्म बदला में अमिताभ बच्चन (बादल गुप्ता) वकील का रोल निभा रहे हैं। तापसी पन्नू (नैना सेठी) नाम की लड़की के रोल में हैं। नैना पर उसके दो्त के मर्डर का आरोप है।

Open in App

सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा 'बदला' 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मूवी ने पहले ही दिन 4.32 करोड़ की कमाई की थीं वहीं दूसरे दिन भी फिल्म नें बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने कुल 8.55 करोड़ की कमाई कर डाली है। दो दिनों में  फिल्म ने कुछ 13 करोड़ से भी ज्यादा कमा लिया है।  

फिल्म ने पहले दिन तापसी और अमिताभ की फिल्म पिंक का रिकॉर्ड तोड़ा था। साथ ही अमिताभ की फिल्म 102नॉट आउट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर ली है। लोगों को फिल्म का सस्पेंस काफी पसंद आ रहा है। 

 

ये है फिल्म बदला की कहानी

फिल्म में अमिताभ बच्चन (बादल गुप्ता) नाम के वकील का रोल निभा रहे हैं। तापसी पन्नू (नैना सेठी) नाम की लड़की के रोल में हैं। नैना पर उसके दो्त के मर्डर का आरोप है। वह एक शादीशुदा लड़की होती है। मर्डर के बाद फिल्म में बादल की एंट्री होती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील के रोल में हैं जबकि तापसी पन्नू उनकी क्लाइंट हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में ऐसे वकील का रोल निभा रहे हैं जो अपने काम को लेकर बहुत पक्का है और 40 साल में एक भी केस नहीं हारे हैं। वो अपने पास आए केस की हर पहलू से खुद जांच करते हैं। इस फिल्म की कहानी स्पेनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएंपो (द इंविजिबल गेस्ट) मतलब ऐसा मेहमान जो दिखाई नहीं देता पर आधारित है। 

दिखा भरपूर थ्रिलर

फिल्म बदला में जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस फैंस को मिलने वाला है। जो लास्ट सीन तक बांध तक रखेगा। कभी कभी आपको लगेगा कि बस यहीं कहानी का अंत हो गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ होगा हर बार कहानी मोड़ लेगी और फैंस को मनोरंजित करेगी। इतना कहा जा सकता है कि बदला भी कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी।  

टॅग्स :बदला मूवीतापसी पन्नूअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी