लाइव न्यूज़ :

पिता शाहरुख खान के साथ पर्दे पर डेब्यू करेंगे आर्यन, इस फिल्म से होगा करियर का आगाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2019 10:57 IST

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पर्दे पर डेब्यू का हर कोई इंतजार कर रहा है। फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुस्तफा और उसके बेटे सिम्बा । फिल्म में मुस्तफा की आवाज में शाहरुख खान और आर्यन की आवाज किसी फिल्म में सुनाई देगी मुस्तफा के बेटे सिम्बा के तौर पर।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लेकिन यहां वह दिखाई नहीं देगें केवल आवाज ही सुनाई देगी। ये दोनों एक साथ फिल्म द लॉयन किंग में काम करने जा रहे हैं।

 3 साल पहले अपनी एक हिट कहानी द जंगल बुक को नए अवतार में पेश कर भारत में कामयाबी का स्वाद चख चुकी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी डिजनी अब अपनी एक और सुपरहिट फिल्म द लायन किंग का नया संस्करण अगले महीने रिलीज होने जा रहा है। द लायन किंग के इस संस्करण में एनीमेशन का प्रयोग किया गया है।

इस फिल्म की कहानी है जंगल के राजा मुस्तफा और उसके बेटे सिम्बा । द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में मुस्तफा की आवाज में शाहरुख खान और आर्यन की आवाज किसी फिल्म में सुनाई देगी मुस्तफा के बेटे सिम्बा के तौर पर। हाल ही में शाहरुख ने अपने ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर की थी जो बैक साइड की थी। जिसमें दो टी शर्ट पहने नजर आ रहे थे और उनकी शर्ट पर मुस्तफा और सिम्बा ही लिखा था। इस फोटो को शेयर करते हुए किंग खान ने लिखा था कि #FathersDay की भावना के साथ मैच के लिए तैयार। गो इंडिया गो  लेकिन अब साफ हो गया है कि इस फोटो से शाहरुख आर्यन के डेब्यू का हिंट भी फैंस को देना चाहते थे। देखना होगा कि आर्यन की आवाज फैंस के ऊपर कितना असर करती है। 

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया