लाइव न्यूज़ :

'पानीपथ' के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं अर्जुन, सोशल मीडिया पर लिखा- मोटापे के खिलाफ जंग मुश्किल थी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2019 16:12 IST

अर्जुन कपूर ने मोटापे से जूझ रहे लोगों से अपील की है कि वे लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखें।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वे व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि 20 साल की आयु में उन्होंने तीन साल तक प्रयास करने का संकल्प लिया और अंतत: 50 किलोग्राम वजन कम किया

अभिनेता अर्जुन कपूर ने मोटापे के खिलाफ अपने संघर्ष को ‘‘मुश्किल लड़ाई’’ बताया जिससे वह बचपन से लड़ते रहे। इसका प्रूफ हाल ही में अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दिया है।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वे व्यायाम करते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने मोटापे से जूझ रहे लोगों से अपील की है कि वे लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखें। अर्जुन ने लिखा, ‘‘मेरे लिए मोटापे के खिलाफ मुश्किल लड़ाई रही, जिससे मैं बचपन से लड़ता रहा । हर व्यक्ति के अपने संघर्ष होते हैं । मेरे भी अपने संघर्ष थे और हैं ।’’

अर्जुन ने लिखा, ‘‘लेकिन जीवन यही है कि हम गिरते हैं, हम उठते हैं और फिर से कोशिश करते हैं। प्रयास आज नहीं तो, एक सप्ताह, एक महीने या एक साल में अंतत: रंग लाएंगे।’’ अभिनेता ने बताया कि 20 साल की आयु में उन्होंने तीन साल तक प्रयास करने का संकल्प लिया और अंतत: 50 किलोग्राम वजन कम किया

अर्जुन कपूर के इस तरह मेहनत करने पर उनकी बहन अशुंला ने कमेंट किया कि 'आप कभी भी किसी चीज को तब तक नहीं छोड़ते जब तक कि उसे बेहतर ना बना लें इसलिए आप हमेशा आगे बढ़ते गए।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

टॅग्स :अर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया