Anshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

By संदीप दाहिमा | Updated: July 4, 2025 17:13 IST2025-07-04T17:08:41+5:302025-07-04T17:13:41+5:30

Next

अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने प्रेमी रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। रोहन ठक्कर एक लेखक हैं। (फोटो क्रेडिट: Anshula Kapoor Instagram)

निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में अपनी सगाई की यह खबर साझा की। (फोटो क्रेडिट: Anshula Kapoor Instagram)

दोनों ने न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में बेल्वेडियर कैसल के सामने सगाई की। (फोटो क्रेडिट: Anshula Kapoor Instagram)

अंशुला ने पोस्ट में बताया कि उनकी मुलाकात ठक्कर से तीन साल पहले एक ‘डेटिंग’ ऐप के जरिए हुई थी। (फोटो क्रेडिट: Anshula Kapoor Instagram)

इस खास मौके पर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला को बधाई दी। (फोटो क्रेडिट: Anshula Kapoor Instagram)