लाइव न्यूज़ :

मलाइका-अर्जुन से पहले अरबाज खान रचा सकते हैं इनसे शादी, खुद ही कर दिया है इशारा!

By मेघना वर्मा | Updated: April 22, 2019 12:11 IST

अरबाज हाल ही जी 5 के लेटेस्ट वेब सीरिज पॉइजन में दिखाई दिए हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखबर थी कि इसी साल मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।कुछ दिनों पहले ही अरबाज ने विदेशी बाला जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप पर खुलासा किया था।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की 19 साल की शादी को टूटे भी अब तीन साल हो गया है। साल 2017 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। वहीं अब दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में खुश हैं। जहां एक ओर मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें रोज चर्चा में रहती हैं तो वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान भी अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ देखें जाते हैं। खबर तो ये भी है कि जल्द अरबाज, जॉर्जिया से शादी भी कर सकते हैं। 

मलाइका और अर्जुन की शादी के बीच अब अरबाज ने ये ईशारा कर दिया है कि वो जल्द ही जॉर्जिया से शादी कर सकते हैं। एक इवेंट में गए अरबाज ने मीडिया को दिए अपने इंटर्व्यू में कहा कि उनका रिश्ता मलाइका से सही चल रहा था मगर फिर अचानक से चीजें बिगड़ गईं। मगर अभी उनकी लाइफ भी ठीक रास्ते पर है औसा भी हो सकता है कि वो जल्दी दोबारा शादी कर लें।

दोबारा कर सकते हैं शादी

अरबाज ने इसी इंटरव्यू में कहा कि वो ऐसे इंसान नहीं है जिनकी एक बार शादी सक्सेजफुल नहीं रही तो वो दोबारा शादी नहीं करेंगे। वो ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते कि एक शादी नहीं चली तो दूसरी क्यों करना।

उन्होंने कहा कि वो जल्द ही दोबारा शादी कर सकते हैं। हलांकि उन्होंने इन बातों में कहीं भी जॉर्जिया का नाम नहीं लिया। 

कुछ समय पहले अरबाज ने इस चीज को एक्सेप्ट किया था कि वो जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। जॉर्जिया के साथ वो अपनी जिंदगी को नई राह पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। अरबाज हाल ही जी 5 के लेटेस्ट वेब सीरिज पॉइजन में दिखाई दिए हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

खबर थी कि इसी साल अर्जुन और मलाइका भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर अभी तक इसकी कोई ऑफिशयली जानकारी हासिल नहीं हुई है। अरबाज की इन बातों को सुनकर तो यही लगता है कि मलाइका से पहले वही जॉर्जिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

टॅग्स :अरबाज़ खानमलाइका अरोराअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के घर विराजे गणपति बप्पा, परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया