लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में इजराइल के गोल्ड मेडल जीतने पर अनु मलिक क्यों ट्विटर पर हुए ट्रेंड, मजेदार है वजह

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2021 13:26 IST

टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को इजराइल के जिम्नास्ट ने एक गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद भारत में ट्विटर पर अनु मलिक ट्रेंड करने लगे। उन्हें लेकर कई मजेदार मीम्स सोशल मीडिया पर छा गए।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के जिम्नास्ट अर्टेम डोल्गोप्याट के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अनु मलिक हुए ट्रेंडइजराइल का राष्ट्र गान जब बजाया गया तो भारत में कई ट्विटर यूजर्स उसकी धुन सुनकर हैरान रह गए ये धुन दरअसल 'दिलजले' फिल्म के 'मेरा मुल्क...मेरा देश' गाने से मिलती-जुलती लग रही है

टोक्यो ओलंपिक के खेल इन दिनों जापान में जारी है। अनु मलिका का तो वैसे टोक्यो ओलंपिक से सीधा कोई संबंध नहीं है लेकिन सोमवार को एक दिलचस्प बात हुई। इजराइल के एक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत में ट्विटर पर अनु मलिक ट्रेंड करने लगे। ये सबकुछ इजराइल के जिम्नास्ट अर्टेम डोल्गोप्याट (Artem Dolgopyat) के मेडल जीतने के बाद उन्हें पदक दिए जाने के समारोह के बाद शुरू हुआ।

इजराइल के खिलाड़ी ने जीता मेडल तो अनु मलिक क्यों हुए ट्रेंड?

दरअसल, इजराइल के खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें सम्मान देने के समय इस देश का राष्ट्र गान बजाया गया। इसकी धुन सुनने पर 'दिलजले' फिल्म के एक मशहूर गाने 'मेरा मुल्क...मेरा देश' से मिलती-जुलती लग रही है। फिर क्या था, ट्विटर पर अनु मलिक को लेकर कई मजेदार मीम्स आदि छा गए। 

कई यूजर्स ने कहा कि दिलजले फिल्म का गाना दरअसल इजराइल के राष्ट्र गान की कॉपी है। अगर आपको भी भरोसा नहीं हो रहा, तो एक बार इस वीडियो को देखिए और वो धुन सुनिए जिसे ओलंपिक में बजाया गया।

इस वीडियो के ट्विटर पर आने के बाद यूजर्स ने अनु मलिक को लेकर कई मजेदार ट्वीट किए।

एक यूजर ने लिखा, 'ये मजेदार है। मुझे आश्चर्य हुआ कि अनु मलिक क्यों ट्रेंड हो रहे हैं और अब ये पता चला कि उन्होंने तो इजराइल का राष्ट्र गान भी नहीं छोड़ा।'

बता दें कि 'दिलजले' फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन सहित मधु और सोनाली बेंद्रे थीं। इस फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था। अजय देवगन ने इस फिल्म में एक आतंकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में परमीत सेठी, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर और अमरीश पुरी भी नजर आए थे।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020अनु मलिकट्विटरइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल