लाइव न्यूज़ :

Angry Birds 2 Hindi trailer OUT: कपिल शर्मा और किकू शारदा की आवाज सुनकर ही हो जाएंगे लोट-पोट

By मेघना वर्मा | Updated: July 29, 2019 16:08 IST

इस फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर को पहले ही रिलीज कर दिया गया था। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का फेमस डायलॉग आउज द जोश भी बोला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा और किकू शारदा की आवाज एंग्री बर्ड 2 में सुनाई देगी। इस ट्रेलर में आपको अर्चना पूरन सिंह की आवाज भी सुनाई देगी।

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के बारे में जब से यह पता चला था कि वो अपना आवाज Angry Birds 2 में देने वाले हैं तभी से इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। साल 2016 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म Angry Birds के सीक्वल यानी Angry Birds 2 का हिंदी ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में कपिल शर्मा के साथ किकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह की आवाज सुनकर आप लोट-पोट हो जाएंगे। 

तीन साल बाद बन रहे इस सीक्वल का ट्रेलर बेहद रोमांचक और मजेदार है। एनीमेटेड इस फिल्म को देश में हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। यही वह फिल्म है जिससे कपिल को पहली बार हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिला है। ट्रेलर की शुरुआत से ही ये मजेदार हो जाता है। किकू शारदा का बिहारी अंदाज हो या कपिल शर्मा का हीरो अंदाज। वहीं  अर्चना पूरन सिंह की आवाज जरा देर के लिए ही है मगर मजेदार है। 

फिल्म को थ्रोप वान ऑरमैन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जोन कोहेन। 2 मिनट 39 सेकेंड के इस वीडियो को आप देख लोट-पोट हो जाएंगे। 

बता दें इस फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर को पहले ही रिलीज कर दिया गया था। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का फेमस डायलॉग आउज द जोश भी बोला गया है। कपिल की आवाज में ये डायलॉग बेहद कॉमेडी वाला है। आप भी देखिए ट्रेलर।

 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल