लाइव न्यूज़ :

बॉक्स अॉफिस पर जारी है 'अंधाधुन' की कमाई, ये रहा अब तक का कलेक्शन

By विवेक कुमार | Updated: October 9, 2018 17:43 IST

फिल्म 'अंधाधुन' की कहानी है पुणे में रहने वाले एक अंधे पियानो आर्टिस्ट आकाश(आयुष्मान खुराना) की।

Open in App

मुंबई, 9 अक्टूबर: श्रीराम राघवन की फिल्म "अंधाधुन" बॉक्स अॉफिस पर रिलीज हो चुकी है। फैंस और क्रिटिक्स ने इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 5.10 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 7.20 करोड़ अपने खाते में  जमा किए। वहीं सोमवार को 3.40 करोड़ ही कमाए। अब तक फिल्म ने कुल 18.40 करोड़ कमा चुकी है।

बता दें कि अंधाधुन में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बु जैसे स्टार्स शामिल हैं। जिनकी दमदार एक्टिंग इसे एक बेहतरीन फिल्म बनाती है। 

फिल्म 'अंधाधुन' की कहानी है पुणे में रहने वाले एक अंधे पियानो आर्टिस्ट आकाश(आयुष्मान खुराना) की। जिसका सपना है कि वो लंदन में परफॉर्म करे। उसकी पियानो की धुन को लोग सुने और तारीफ करें। इस बीच एक दिन उसकी मुलाकात राधिका आप्टे यानी सोफी से होती है। दोनों की ये मुलाकात प्यार में बदल जाती है।

एक दिन आकाश की मुलाकात 70 के दशक के अभिनेता प्रमोद सिन्हा( अनिल धवन) से होती है। जिसे संगीत से बेहद प्यार है। प्रमोद अपनी बीवी सिम्मी (तब्बू) को इंगेजमेंट का सरप्राइज देने के लिए आकाश को अपने घर बुलाता है। लेकिन जब आकाश, प्रमोद के घर पहुंचता है तब तक प्रमोद का मर्डर हो जाता है। फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट क्योंकि आकाश इस मर्डर का एक मात्र गवाह है जिसे हत्यारे के बारे में सबकुछ पता है। लेकिन क्या उन्होंने इस मर्डर को होते हुए देखा है? क्या आकाश सचमुच में अंधा है? और क्या कोई एक अंधे की बातों पर विश्वास करेगा? ऐसे कई सवाल हैं जिसे जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाराधिका आप्टेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार