लाइव न्यूज़ :

Amitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: 82 साल के हुए बिग बी?, ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों से मिले, देखें तस्वीर और वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 21:41 IST

Amitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: प्रशंसक ने ‘दीवार’ में अमिताभ द्वारा निभाए गए विजय के किरदार जैसे कपड़े पहन रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देAmitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: सीने पर अभिनेता के चेहरे का टैटू भी बनवाया था। Amitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। Amitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: शुभकामना संदेश वाली पट्टियां।

Amitabh Bachchan Celebrating 82nd Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार को 82 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। कुछ प्रशंसकों ने अमिताभ का आदमकद पोस्टर थाम रखा था, तो कुछ ने शुभकामना संदेश वाली पट्टियां। कई प्रशंसकों ने फिल्मों में अभिनेता द्वारा निभाए गए लोकप्रिय किरदारों की तरह की वेशभूषा धारण कर रखी थी। एक प्रशंसक ने ‘दीवार’ में अमिताभ द्वारा निभाए गए विजय के किरदार जैसे कपड़े पहन रखे थे।

 

उसने अपने सीने पर अभिनेता के चेहरे का टैटू भी बनवाया था। वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने अपने बाएं हाथ पर अमिताभ के हस्ताक्षर वाला टैटू गुदवाया था। इस प्रशंसक ने कहा, “मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं और अपनी अंतिम सांस तक उन्हें बड़े पर्दे पर अभिनय करते देखना चाहता हूं।” कुछ प्रशंसकों ने अमिताभ की तस्वीर वाली शर्ट पहन रखी थी।

वहीं, कई ने उनके जैसी हेयरस्टाइल और दाढ़ी बना रखी थी। ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसक अमिताभ की सुपरहिट फिल्म ‘हम’ का लोकप्रिय गाना ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम...’ भी बजा रहे थे। गुजरात के जामनगर से आए एक प्रशंसक ने अभिनेता की 1982 में प्रदर्शित सुपरहित फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ रिकॉर्ड 700 बार देखने का दावा किया।

उसने कहा, “मैं अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पिछले 20 साल से जामनगर से यहां आता रहा हूं। मैंने उनकी सभी फिल्में कम से कम 200 बार देखी हैं। मैं चाहता हूं कि वह जानें कि मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं।” दोपहर में अमिताभ अपने घर से बाहर निकले और प्रशंसकों से कुछ कहे बिना हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

सुबह अभिनेता ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने ब्लॉग पर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था, “मेरे सबसे प्यारे प्रशंसकों के लिए, जो कल रात से मेरा इंतजार कर रहे हैं और जलसा के बाहर बैनर लगा रहे हैं, सजावट कर रहे हैं... मेरे पास अपना प्यार और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं... धन्यवाद शब्द बहुत छोटा लगता है... लेकिन मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा।

शायद दिन में थोड़ी देर बाद... अभी मैं परिवार और सहकर्मियों के साथ व्यस्त हूं...।” अमिताभ के जन्मदिन पर कई फिल्म हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो बच्चन साहब। आपका जीवन खुद एक जश्न है।”

अभिनेता अजय देवगन ने कहा, “अमिताभ बच्चन, यह नाम तो कोई भूलकर भी भूल नहीं सकता। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं सर।” वहीं, काजोल ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अमित जी। आप अपनी बेजोड़ प्रतिभा, शालीनता और समर्पण के कारण हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और वर्षों यूं ही शानदार काम करते रहने की कामना करती हूं। आप यूं ही चमकते रहें!” सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, विकी कौशल और शिल्पा शेट्टी सहित अन्य कलाकारों ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल