लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें वजह

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2024 14:55 IST

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर शुक्रवार को सामने आई है जिसके अनुसार एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

मुंबई: सदी के महानायक अभिताब बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर को लेकर आई खबर ने फैन्स की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि बिग बी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमिताभ बच्चन को मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। एंजियोप्लास्टी आमतौर पर हृदय की समस्याओं वाले व्यक्ति के लिए की जाती है।

बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने से पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। मीडिया खबरों की माने तो यह एक गुप्त संदेश है जो उन्होंने फैन्स को दिया। उन्होंने दोपहर 12 बजे (शुक्रवार दोपहर) ट्वीट किया, "टी 4950 - सदैव आभार।" संयोगवश, ऐसा ही एक संदेश उनके ब्लॉग पर छपा। उनकी पोस्ट, "हमेशा आपकी सभी प्रार्थनाओं और प्यार के लिए आभार। आपके स्नेह की कृपा के प्रति सदैव कृतज्ञ। आपकी निरंतरता के लिए सदैव कृतज्ञ। प्यार और बाद में और भी बहुत कुछ।"

हालांकि, इसकी पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, उनके पैर में जमे थक्के पर एंजियोप्लास्टी की गई थी, न कि उनके दिल पर। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर कुछ ही महीने बाद आई है जब अमिताभ ने खुलासा किया था कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। दिग्गज अभिनेता को हाथ पर पट्टी बांधे देखा गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कल्कि 2989 AD में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभास ने किया है और इसमें दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी भी हैं। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमुंबईबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल