लाइव न्यूज़ :

#MeToo: कोर्ट पहुंचे अभिनेता आलोक नाथ, प्रोड्यूसर विनता नंदा के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 12:22 IST

बुधवार (10 अक्टूबर ) को आलोक नाथ के वकील ने लेखक-निर्देशक विनता नंदा के आरोपों को 'झूठा' करार देते हुए कहा कि 'यह जान-बुझ कर उनकी (आलोक की) छवि धूमिल करने' का प्रयास है। 

Open in App

कई महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद शनिवार को अभिनेता आलोक नाथ ने अपने बचाव में कदम उठाया है। उन्होंने रेप का आरोप लगाने वाली लेखक और प्रोड्यूसर विनता नंदा पर मानहानि का केस दर्ज कराया है।  गौरतलब है कि विनता नंदा और संध्या मृदुल के साथ एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने आलोक नाथ पर हैरासमेंट का आरोप लगाया था।  

वहीं, बुधवार (10 अक्टूबर ) को आलोक नाथ के वकील ने लेखक-निर्देशक विनता नंदा के आरोपों को 'झूठा' करार देते हुए कहा कि 'यह जान-बुझ कर उनकी (आलोक की) छवि धूमिल करने' का प्रयास है। 

'तारा' धारावाहिक में 1990 के दशक के दौरान आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं नंदा ने सोमवार को फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट साझा कर नाथ पर 19 वर्ष पहले उनका बालात्कार करने का आरोप लगाया था।

आरोपों पर प्रतिक्रिया करते हुए नाथ के वकील अशोक सरोगी ने कहा था 'सभी शिकायतें झूठी हैं और इनमें कोई दम नहीं है।'

उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'एक शख्स ने 19 वर्ष का इंतजार किया और फिर मामला उठाया और उसके बाद मामले का समर्थन करने के लिए, अन्य लोग साथ आ गए। यह अपने आप में दिखाता है कि कुछ जान-बूझ कर किया जा रहा है, सिर्फ उनकी छवि खराब करने के लिए और उससे इतर कुछ नहीं है।’’ 

सरोगी ने कहा कि वे नंदा और ऐसे आरोप लगाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रह हैं।

उन्होंने कहा, 'हम इन सभी आरोपों को बिना किसी कारण उनके खिलाफ अपमानजनक बयान के रूप में लेते हैं। हम मानहानि का मामला दायर करने पर विचार कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वे नाथ की प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए राशि वसूलने के लिए भी मामला दर्ज करेंगे।

अभिनेता के सामने आकर आरोपों का खारिज ना करने के सवाल पर सरोगी ने कहा, 'हर किसी को व्हाट्सएप और फेसबुक पर संदेश डालने और उसे प्रचारित करने का अधिकार है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उससे संबंधित शख्स तत्काल उसपर प्रतिक्रिया करे।'

उन्होंने कहा कि जब भी कानूनी कार्यवाही शुरू होगी, अभिनेता जरूर सामने आएंगे।

आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाथ ने एबीपी न्यूज से कहा, ‘‘ मैं न तो इन आरोपों को नकार रहा हूं और न ही इन्हें मान रहा हूं। यह (बलात्‍कार) हुआ तो होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। मैं इसके बारे में ज्‍यादा बातें नहीं करना चाहता, क्‍योंकि अगर यह मामला खुलेगा तो यह और भी खिंचेगा।’’

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :# मी टूआलोक नाथ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 22 के खिलाफ हुई FIR, पैसा दोगुना करने के वादा कर बागपत में ग्रामीणों से पांच करोड़ रुपए की ठगी

बॉलीवुड चुस्कीअभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 7 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया