लाइव न्यूज़ :

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने रचा इतिहास, 500 करोड़ व्यूज हासिल करने वाली पहली भारतीय एल्बम बनी

By अनिल शर्मा | Updated: July 18, 2022 11:42 IST

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इसकी जानकारी एक ट्वीट में दी है। वहीं पुष्पा के संगीत निर्देशक देवी श्रीप्रसाद ने भी इसको लेकर कई ट्वीट किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्पा ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी पहले दिन पुष्पा ने 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा' लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है। फिल्म के संवाद हो, अदायगी हो या फिर इसके गाने, दर्शकों के बीच खासे पसंद किए गए। फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसके बाद इसके प्रति लोगों की दीवानगी जगजाहिर है। अब इस फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पुष्पा भारत की इकलौती ऐसी फिल्म बन गई है जिसके एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इसकी जानकारी एक ट्वीट में दी है। वहीं पुष्पा के संगीत निर्देशक देवी श्रीप्रसाद ने भी इसको लेकर कई ट्वीट किए हैं। वहीं फिल्म के गानों को बेहतरीन धुनों से सजाने के लिए देवी को फिल्म उद्योग से खूब सराहनाएं मिल रही हैं। 

रमेश बाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' पहली एल्बम है, जिसने 500 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं।' फिल्म के एल्बम को टी-सीरीज ने रिलीज किया था। 

गौरतलब है कि फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग अपने नाम की थी और 'मास्टर' और 'स्पाइडर मैन' को भी पीछे छोड़ दिया था। पहले दिन पुष्पा ने 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पुष्पा 200-250 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई थी। 

'पुष्पा' में अल्लू के साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। दोनों ने साथ में पहली बार स्क्रीन साझा किया था। फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :अल्लू अर्जुनटी-सीरीजगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार