लाइव न्यूज़ :

खटमल और मच्छरों के बीच फर्श पर सोता था, दाल में कीड़े-चूहे पड़े होते थेः जेल से बाहर आने के बाद एजाज खान

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2023 15:05 IST

2021 में एनसीबी ने एजाज खान के घर पर रेड मारी थी। उनके घर से ड्रग्स बरामद हुए थे। इसके बाद अभिनेता को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 2 साल उन्होंने ऑर्थर रोड जेल में बिताए। 19 मई को उन्हें जमानत दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देएजाज ने कहा कि जेल में लोगों को भेड-बकरियों की तरह सोते हैं।800 कैदियों की क्षमता वाली वहां की जेलों में 3000 से ज्यादा कैदी भरे हुए हैं।

ड्रग मामले में 26 महीने तक जेल में बिताने के बाद बाहर आए ऐक्टर एजाज खान ने अपना अनुभव साझा किया है। एजाज खान 19 मई को जमानत पर बाहर आए थे। उन्होंने कहा कि 400 कैदियों के लिए केवल 3  टॉयलेट थे और हमेशा भरे रहते थे।

अभिनेता ने कहा है कि दाल में कभी-कभी कीड़े या चूहे पड़े होते थे। खटमल और मच्छरों के बीच फर्श पर सोता था। एजाज ने कहा कि मैं सूखी रोटियां और पत्थर जैसे चावल खाता था। आज अगर कोई मुझे थोड़ा-सा भी दे दे दो मैं खुशी से खा लूंगा। 

एजाज ने कहा कि जेल में उन्होंने कई चीजों की सीख मिली। कहा, मैंने जेल के अंदर बहुत सारी किताबें पढ़ीं, मैंने वहां बहुत कुछ सीखा। अनाज और सब्जी की कीमतों का एहसास हुआ। कैदियों और गैंगस्टरों ने मुझे लाइफ का महत्व सिखाया।

एजाज ने कहा कि जेल में लोगों को भेड-बकरियों की तरह सोते हैं। 800 कैदियों की क्षमता वाली वहां की जेलों में 3000 से ज्यादा कैदी भरे हुए हैं। बकौल एजाज- मीका सिंह ने मेरे परिवार का ख्याल रखा, वह मेरे परिवार को फोन करते रहे और उनकी मदद करते रहे। अभिनेता ने कहा कि मेरे परिवार की जरूरत पड़ने पर रणदीप हुडा ने भी मदद की।

गौरतलब है कि 2021 में एनसीबी ने एजाज खान के घर पर रेड मारी थी। उनके घर से ड्रग्स बरामद हुए थे। इसके बाद अभिनेता को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 2 साल उन्होंने ऑर्थर रोड जेल में बिताए। 19 मई को उन्हें जमानत दे दी गई।

टॅग्स :मुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल