लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की बॉलीवुड में इस स्टारकिड के साथ होगी एंट्री, करण जौहर बनाएंगे फिल्म !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 11:45 IST

बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टारकिड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म धड़क के जरिए जाह्नवी कपूर और ईशांन खट्टर ने सिनेजगत की शुरुआत की है।

Open in App

मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टारकिड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म धड़क के जरिए जाह्नवी कपूर और ईशांन खट्टर ने सिनेजगत की शुरुआत की है। अब इसी लिस्ट में दो बड़े स्टार्स के बच्चों के नाम और जुड़ने वाले हैं। खबर के अनुसार अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का नाम भी जुड़ गया है।

अब आर्यन खान जल्द बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की की खबर के अनुसार निर्माता निर्देशक करण जौहर ने आर्यन खान का डेब्यू कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि आर्यन के साथ उनकी पहली फिल्म में बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर एंट्री करेंगी। इसके लिए उन्होंने खुशी कपूर को कुछ खास सलाहें भी दी हैं।

 कहा जा रहा है खुशी बीते कई दिनों से फिल्म के लिए तैयारी भी कर रही हैं।  कहा तो ये भी जा रहा है कि करण जौहर ने अभी से खुशी को अपने-आप को ग्रूम करने की सलाह दी है। वहीं, आर्यन की बात की जाए तो वह किंग खान के बेटे हैं तो ऐसे में फैंस उनको पर्दे पर देखने को लेकर खासा बेताव हैं। आर्यन के बॉलीवुड में आने को लेकर कई दिनों से खबरों हैं। कहा जा रहा है ये एक रोमांटिक फिल्म होगी। ये फिल्म कब से बनना शुरू होगी इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है।

वहीं, बोनी कपूर को पूरी उम्मीद है कि अगर खुशी करण जौहर के साथ अपना डेब्यू करेंगी तो वो भी जाह्नवी की तरह स्टारडम हासिल कर पाएंगी। वहीं, इससे पहले  करण ने ही खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लांच किया है। खुशी कपूर और आर्यन खान की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा। हांलाकि अभी इन दोनों के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर किसी तरह की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

टॅग्स :शाहरुख खानखुशी कपूरकरण जौहरआर्यन खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार