लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने बेटी के साथ फोटो की शेयर, लोगों ने ट्रोल कर कहा- रमजान चल रहे हैं शर्म करो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2018 10:42 IST

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर खान हमेशा से ही विवादों से दूर ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं।

Open in App

मुंबई, 31 मई: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर खान हमेशा से ही विवादों से दूर ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल उन्होंने अपनी बेटी के साथ की अपने फेसबुक अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें बाप-बेटी के बीच का प्यार साफ देखने को मिल रहा है। लेकिन इस फोटो पर लोगों ने भद्दे और अश्लील कमेंट किए हैं।

यह भी पढ़ें : जब मुंबई दंगे में आमिर खान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे गुजारी पूरी रात, ये सितारे भी थे मौजूद

स्पोर्टी मूड की आमिर ने अपनी बेटी इरा खान के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों पार्क एरिया में खेलते हुए नजर आ रहे हैं,  लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये फोटो पसंद नहीं आई और अलग अलग तरीके से इसकी आलोचना की। ट्रोल करने वालों के मुताबिक रमजान के दिनों में आमिर को इस तरह की तस्वीर नहीं डालना चाहिए था।

इतना गी नहीं कई यूजर्स बेटी-पिता के बॉन्ड पर अश्लील और अभद्र कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- आमिर सर रमजान का तो लिहाज करो, वे आपकी बेटी हैं, उन्हें रमजान के दौरान सही कपड़े पहनने चाहिए। एक ने लिखा कि ये रमजान का महीना चल रहा है, मुस्लिम हो कुछ तो शर्म करो।

यह भी पढ़ें: मजदूर दिवस पर आलिया-आमिर ने किया दिल छू लेने वाला काम, फोटो हुई वायरल

दरअसल आमिर ने फोटो फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के डायरेक्टर मंसूर खान के 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। आमिर की जो फोटो ट्रोल हो रही है वह इसी  दौरान की  है।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार