लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अमेरिका में गर्भपात पर प्रतिबंध के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्यों मच गया है हंगामा?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 27, 2022 13:43 IST

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका में इस फैसले की जमकर आलोचना हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो इस फैसले को 'भयंकर' बताया है.

Open in App

अमेरिका में इधर दो बड़े फैसलों ने हड़कंप मचा रखा है. एक तो बंदूक रखने पर कुछ नई पाबंदियों के कारण और दूसरा गर्भपात पर प्रतिबंध के कारण. अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के इन दोनों फैसलों का डटकर विरोध हो रहा है. बंदूक पर प्रतिबंधों का उतना विरोध नहीं हो रहा है, जितना गर्भपात पर प्रतिबंध का हो रहा है.

1973 में गर्भपात की अनुमति का जो फैसला अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था, उसे सर्वोच्च न्यायालय ने ही उलट दिया है. इस फैसले के पीछे पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नियुक्त रूढ़िवादी जजों का बहुमत में होना है. अब अमेरिका में जो भी राज्य रूढ़िवादी या रिपब्लिकन या ट्रम्प-समर्थक हैं, वे इस कानून को तुरंत लागू कर देंगे. 

लगभग एक दर्जन राज्यों ने गर्भपात पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी है. कोई भी महिला 15 हफ्तों से ज्यादा के गर्भ को नहीं गिरवा सकती है. अदालत के इस फैसले को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो भयंकर बताया ही है, सारे अमेरिका में इसके विरुद्ध विक्षोभ फैल गया है. 

यूरोपीय राष्ट्रों के प्रमुख नेताओं ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है. अमेरिका की अनेक कंपनियों ने अपने यहां कार्यरत महिलाओं से कहा है कि वे गर्भपात के लिए जब भी किसी अन्य अमेरिकी राज्य में जाना चाहें, उन्हें उसकी पूर्ण सुविधाएं दी जाएंगी. अमेरिका के 13 राज्यों में गर्भपात की अनुमति आज भी है. 

अमेरिका में संघीय व्यवस्था है. इसीलिए उसके राज्य केंद्रीय कानून को मानने या न मानने के लिए स्वतंत्र हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक आंकड़े के अनुसार हर साल 2.5 करोड़ असुरक्षित गर्भपात होते हैं, जिनमें 37000 महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. अब गर्भपात पर प्रतिबंध लगने से इस संख्या में वृद्धि ही होगी. 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रंपगर्भपात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान