लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मरियम नवाज की 'पंजाबी पहचान' का कितना होगा असर ?

By शोभना जैन | Updated: April 23, 2024 09:54 IST

तल्ख रिश्तों के दौर से गुजर रहे भारत और पाकिस्तान को लेकर पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के एक बयान को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए एक नई उम्मीद की नजर से देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमरियम ने भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत कीपाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम ने अपनी 'पंजाबी पहचान' की बात कहीतो क्या मरियम का यह बयान भारत-पाकिस्तान की साझा सांस्कृतिक विरासत को लेकर सेतु बनेंगी

धधकते पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की आज सोमवार से शुरू हुई पाकिस्तान यात्रा पर पश्चिम एशिया और विशेषकर अमेरिका, पश्चिम देशों की नजरें टिकी हैं। जाहिर है कि ईरान-इजराइल विवाद की पृष्ठभूमि के साथ-साथ पाकिस्तान की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में रईसी का यह दौरा विशेष महत्व रखता है, खास तौर पर जबकि रईसी की ईरान और इजराइल के बीच सीधे हमले के बाद किसी देश की यह पहली यात्रा है।

वहीं, तल्ख रिश्तों के दौर से गुजर रहे भारत और पाकिस्तान को लेकर पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के एक बयान को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए एक नई उम्मीद की नजर से देखा जा रहा है। मरियम ने भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत करते हुए अपनी 'पंजाबी पहचान' की बात कही। तो क्या मरियम का यह बयान भारत और पाकिस्तान की साझा सांस्कृतिक विरासत के बीच मेल-मिलाप का एक सेतु बन सकता है? 

वैसे तो दोनों देशों के अनेक राजनेता द्विपक्षीय संबंधों की वकालत करने के लिए कई मौकों पर 'पंजाबियत' की साझी विरासत का आह्वान करते रहे हैं, ऐसे में अब जबकि हाल ही में पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ की सरकार बनी है और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री बनी हैं, ऐसे में मरियम का पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में भारत से गए श्रद्धालुओं के समक्ष दिया गया इस आशय का भाषण खासा अहम माना जा रहा है। खास तौर पर ऐसे में जबकि भारत में आम चुनाव के बाद नई सरकार बनेगी और ऐसे में देखना होगा कि ऐसे बयानों के बाद केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद भारत पाक रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए क्या स्थिति बनती है।

तीन दिन पूर्व ही करतारपुर साहिब में 3,000 सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए मरियम नवाज शरीफ ने भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत करते हुए अपनी पंजाबी पहचान की बात कही। मरियम ने कहा, "आप पंजाब (भारत) से हैं, मैं पाकिस्तान से हूं, लेकिन मैं भी एक सच्ची पंजाबी हूं", और अपने पिता, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत करते हुए कहा, "पड़ोसियों के साथ युद्ध मत लड़ो, दरवाजे खोलो।" दोस्ती के लिए, अपने दिल के दरवाजे खोलो। बहरहाल, देखना होगा कि मरियम के इस बयान को पाकिस्तानी सेना का कितना समर्थन हासिल है, क्योंकि वहां सरकार सेना के समर्थन से ही टिकी है।

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!