लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः अफरीदी ने क्या गलत कहा?  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 17, 2018 20:49 IST

शाहिद अफरीदी से पाकिस्तानी मीडिया और अन्य शक्तियां फिजूल ही नाराज हो रही हैं.  उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्नी अटलजी की तरह इंसानियत के दायरे में कश्मीर-समस्या को हल करने की आवाज लगाई है. 

Open in App

पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने ऐसा क्या कह दिया कि पाकिस्तान में हंगामा मच गया है! उन्होंने यही तो कहा है कि पाकिस्तान से अपने चार प्रांत तो संभल नहीं रहे हैं. अब वह कश्मीर को अपना पांचवां प्रांत बनाकर क्या करेगा? क्या यह तथ्य नहीं कि पाक का पंजाब प्रांत बाकी तीन प्रांतों पर भारी पड़ता है. सिंध, पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान- ये तीनों प्रांत पंजाब के मुकाबले बेहद पिछड़े हैं और इन तीन सूबों में लंबे समय से अलगाववाद के आंदोलन चल रहे हैं. अगर आप कराची को छोड़ दें तो ये तीनों प्रांत ऐसे लगते हैं, जैसे 21 वीं सदी में नहीं, 19 वीं सदी में जी रहे हैं या सिसक रहे हैं.  

पाकिस्तान में कोई भी राज करे, उसकी पहली चिंता यही होती है कि इन प्रांतों में किसी तरह शांति बनी रहे. जहां तक ‘आजाद’ कहे जानेवाले पाकिस्तानी कश्मीर का सवाल है, उसकी हालत तो और भी बदतर है. उसके कई तथाकथित ‘प्रधानमंत्रियों’ से मेरी भेंट होती रही है. पाकिस्तान के ‘सामरिक अध्ययन संस्थान’ में जब 1983 में मेरा पहला भाषण हुआ तो मैंने वहां के कई नेताओं, राजदूतों और विद्वानों से पूछा कि आप मुझसे बार-बार कहते हैं कि हम कश्मीर आपको सौंप दें लेकिन बताइए जो कश्मीर आपके कब्जे में है, क्या हमारे कश्मीर की वैसी दुर्दशा करवाने के लिए हम उसे आपको सौंप दें?

 सबकी बोलती बंद हो गई. बेनजीर भुट्टो जब पहली बार प्रधानमंत्नी बनीं, इस्लामाबाद में मैंने उनसे पूछा कि आप कश्मीर में जनमत संग्रह करवाना चाहती हैं, उसमें क्या आप कश्मीर को आजाद राष्ट्र बनने का विकल्प देंगी? उन्होंने साफ मना कर दिया. लेकिन उन्हीं दिनों जब रावलपिंडी में कश्मीरी संगठनों के नेताओं से मैं मिला तो उन्होंने बेनजीर का दो-टूक विरोध किया. तात्पर्य यह कि शाहिद अफरीदी से पाकिस्तानी मीडिया और अन्य शक्तियां फिजूल ही नाराज हो रही हैं.  उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्नी अटलजी की तरह इंसानियत के दायरे में कश्मीर-समस्या को हल करने की आवाज लगाई है. 

टॅग्स :शाहिद अफरीदीपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...