लाइव न्यूज़ :

ईरान में हिजाब पर बढ़ता जन-आक्रोश...फीफा वर्ल्ड कप में भी दिखा असर जब टीम ने राष्ट्रगीत को गाने से मना कर दिया

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 23, 2022 08:02 IST

Open in App

ईरान में हिजाब के मामले ने जबर्दस्त तूल पकड़ लिया है. पिछले दो माह में 400 लोग मारे गए हैं, जिनमें 58 बच्चे भी हैं. ईरान के गांव-गांव और शहर-शहर में आजकल वैसे ही हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जैसे कि अब से लगभग 50 साल पहले शहंशाहे-ईरान के खिलाफ होते थे. इसके कारण तो कई हैं लेकिन यह मामला इसलिए भड़क उठा है कि 16 सितंबर को महसा अमीनी नामक एक युवती की जेल में मौत हो गई. 

उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल में उसकी बुरी तरह से पिटाई हुई थी. उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने हिजाब ठीक से नहीं पहन रखा था. हिजाब नहीं पहनने के कारण पहले भी कई ईरानी स्त्रियों को बेइज्जती और सजा भुगतनी पड़ी है. कई युवतियों ने तो टीवी चैनलों पर माफी मांग कर अपनी जान बचाई है. 

यह जन-आक्रोश तीव्रतर रूप धारण करता जा रहा है. अब लोग न तो आयतुल्लाह के फरमानों को मान रहे हैं और न ही राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के धमकियों की परवाह कर रहे हैं. ईरानी फौज के प्रमुख मेजर जनरल हुसैन सलामी ने पिछले दिनों एक बयान में कहा है कि यह जन-आक्रोश स्वाभाविक नहीं है और अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई और इजराइल जैसे ईरान-विरोधी देशों ने ईरानी जनता को भड़का दिया है. लेकिन पिछले 50-55 साल में मुझे ईरान में कई बार रहकर पढ़ने और पढ़ाने का मौका मिला है. 

शहंशाह के जमाने में ईरान की महिलाएं अपनी वेशभूषा और व्यवहार में यूरोपीय महिलाओं से भी आधुनिक लगती थीं. अमीनी का मामला इतना तूल पकड़ लेगा, इसका किसी को अंदाज नहीं था. फुटबॉल के विश्व कप टूर्नामेंट में ईरान की टीम ने अपने राष्ट्रगीत को गाने से भी मना कर दिया. ईरानी लोग अपनी इस टीम को राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक मानते हैं. हिजाब के विरोध ने आर्थिक कठिनाइयों में फंसे ईरान की समस्याओं को और गंभीर कर दिया है.

टॅग्स :ईरानफीफा विश्व कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?