लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अमेरिकी समाज हिंसा से मुक्त कैसे हो...क्या है रास्ता?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 24, 2023 12:35 IST

अमेरिका का पूंजीवादी समाज मूलतः उपभोक्तावादी समाज बन गया है. असल बात ये है कि हिंसा से बचने के लिए हथियार रखने की निर्बाध परंपरा ने अमेरिका में निर्बाध हिंसा को पैदा किया है.

Open in App

अमेरिका दुनिया का सबसे संपन्न और शक्तिशाली देश है लेकिन यह भी सच है कि वह सबसे बड़ा हिंसक देश भी है. जितनी हिंसा अमेरिका में होती है, दुनिया के किसी देश में नहीं होती. अभी-अभी लॉस एंजिलिस के एक कस्बे में एक बंदूकधारी ने कहर ढा दिया. 60 हजार लोगों के इस कस्बे में एशियाई मूल के लोग बहुतायत में हैं, खास तौर से चीनी लोग. वे चीनी नववर्ष का उत्सव मना रहे थे और उसी समय एक बंदूकधारी ने 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. कई लोग घायल भी हो गए. 

यह इस नए साल की पहली घटना नहीं है. ऐसी घटनाएं आए दिन अमेरिका में होती रहती हैं. पिछले साल बंदूक की गोलियां खाकर 40 हजार लोगों ने अपने प्राणों से हाथ धोए हैं. क्या इतनी हत्याएं किसी और मुल्क में कभी होती हैं? इतने लोग तो बड़े-बड़े युद्धों में भी नहीं मारे जाते. तो क्या हम मान लें कि अमेरिका सदा युद्ध की स्थिति में ही रहता है? 

अमेरिका में इतनी शांति और सद्भा‌व रहना चाहिए कि दुनिया में उसका कोई देश मुकाबला ही न कर सके. चीन और भारत जैसे देश अमेरिका से 4-5 गुना बड़े देश हैं लेकिन उनमें क्या इतनी हिंसा होती है? यहां असली सवाल यह है कि क्या पैसे और डंडे के जोर पर आप शांति और सद्भा‌व खरीद सकते हैं? 

सच्चाई तो यह है कि अमेरिका का पूंजीवादी समाज मूलतः उपभोक्तावादी समाज बन गया है. सारे लोग सिर्फ एक ही माला जपते हैं- अंधाधुंध पैसा कमाओ और अंधाधुंध खर्च करो. हमारे लोग भी भाग-भागकर अमेरिका में क्यों जा बसते हैं? उसके पीछे पैसा ही कारण है लेकिन भारतीयों का संस्कार कुछ ऐसा है कि वे मर्यादा में रहना पसंद करते हैं. 

हिंसा से बचने के लिए हथियार रखने की निर्बाध परंपरा ने निर्बाध हिंसा को पैदा किया है. अमेरिका में त्यागवाद और हथियार मुक्ति की परंपरा जब तक कायम नहीं होगी, ऐसी घटनाएं होती ही रहेंगी.

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना

विश्वIran-Israel War: ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी, वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट के बादल