लाइव न्यूज़ :

अभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

By उमेश चतुर्वेदी | Updated: February 13, 2026 07:13 IST

विश्व रेडियो दिवस के मौके पर कम से कम भारतीय परिदृश्य में इस बारे में सोचा और समझा जाना चाहिए.

Open in App

आज के डिजिटल और इंटरनेट के दौर में भी रेडियो न सिर्फ जिंदा है, बल्कि प्रमुख संचार, संवाद और मनोरंजन के माध्यम के तौर पर प्रासंगिक बना हुआ है. हालांकि इंटरनेट की प्रभावी उपस्थिति के पहले इस माध्यम का एक स्वर्ण युग भी रहा है. तब पारंपरिक ट्रांजिस्टर सेटों के जरिए वह खेत-खलिहानों से लेकर नदी के बीच हिलकोर मारती नावों, समंदर से लेकर पहाड़ों तक हर जगह इसकी मौजूदगी थी. यह बात और है कि रील्स के प्रति बढ़ते आकर्षण ने रेडियो के सामने उसके अस्तित्व के लिए चुनौती पेश कर दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि रेडियो अतीत की तरह प्रभावी, अत्यधिक प्रासंगिक और उपयोगी कैसे बना रह सकता है. विश्व रेडियो दिवस के मौके पर कम से कम भारतीय परिदृश्य में इस बारे में सोचा और समझा जाना चाहिए.

समय के साथ रेडियो ने खुद को भी बदला है. अब यह सिर्फ पुराने ट्रांजिस्टर सेटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक स्मार्ट स्पीकर, मोबाइल ऐप्स और इंटरनेट स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी दुनिया के हर कोने में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. ड्राइविंग करते समय समाचार, संगीत और मनोरंजन के लिए रेडियो अभी भी सबसे लोकप्रिय माध्यम है. रेडियो की मौजूदगी के लिए अत्यधिक स्थानीय विषयवस्तु भी बड़ा माध्यम बनी है.  स्थानीय खबरों, मौसम की जानकारी और स्थानीय भाषा में जितने कार्यक्रम सार्वजनिक रेडियो यानी आकाशवाणी पर हैं, उतना न तो इंटरनेट पर है और न टेलीविजन में.

भारत में रेडियो स्टेशनों की कुल संख्या लगभग डेढ़ हजार है, जिनमें सार्वजनिक यानी आकाशवाणी के साथ ही निजी और सामुदायिक रेडियो शामिल हैं. जुलाई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में आकाशवाणी से 585 एफएम स्टेशन और 591 सामान्य स्टेशन काम कर रहे हैं.

 आकाशवाणी का नेटवर्क देश की करीब 99.2 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंच रखता है. इसके साथ ही देश के 112 शहरों में 388 निजी एफएम रेडियो स्टेशन सक्रिय हैं. अगस्त 2024 तक के आंकड़ों के हिसाब से देश में 500 सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित हो चुके थे, जिनके जरिए विशेषरूप से किसानों, जनजातीय क्षेत्रों और स्थानीय समुदायों के लिए प्रसारण हो रहे हैं.

इतना विशाल नेटवर्क होने के बावजूद पारंपरिक रेडियो प्रसारण और उसे सुनने को लेकर दिलचस्पी घटी है. अगर रेडियो को भारत में और ज्यादा प्रासंगिक होना है तो उसे पश्चिम विशेषकर अमेरिकी और ब्रिटिश रेडियो प्रसारण मॉडल से प्रेरणा लेनी होगी. अमेरिका, ब्रिटेन आदि पश्चिमी देशों में रेडियो ट्रैफिक में सुना जाने वाला माध्यम बन चुका है. इसकी वजह है रेडियो की अपनी तकनीकी सहूलियत.  पश्चिमी देशों में रेडियो सबसे ज्यादा ट्रैफिक में ही सुना जा रहा है. इसके चलते वहां के रेडियो ने ट्रैफिक में फंसे या उससे गुजर रहे लोगों के मानस और जरूरतों के लिहाज से विशेष प्रोग्रामिंग शुरू की है

टॅग्स :All India RadioDigital IndiaDigital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

क्राइम अलर्टएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र