लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: दिशा मामले में नेताओं के बीच मचा व्यर्थ का घमासान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 17, 2021 11:26 IST

पक्ष और विपक्ष के ये दोनों मत अतिवाद के द्योतक हैं. ऐसा लगता है कि उनका लक्ष्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है बल्कि एक-दूसरे की खिंचाई करना है. क्या भारत कांच का ढक्कन है, जो दिशा रवि के इन संदेशों से टूट जाएगा?

Open in App

देशद्रोह और अशांति भड़काने के आरोप में दिल्ली की पुलिस ने तीन लोगों पर अपना शिकंजा कस लिया है. बेंगलुरु की सामाजिक कार्यकर्ता युवती दिशा रवि को तो गिरफ्तार कर लिया गया है और निकिता जेकब और शांतनु को भी पुलिस जल्दी ही पकड़ने की फिराक में है.

इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर षड्यंत्र किया और भारत में चल रहे किसान आंदोलन को भड़काया. इतना ही नहीं, इन्होंने स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के भारत-विरोधी संदेश को इंटरनेट पर फैलाकर 26 जनवरी के लाल किला झंडा कांड को भी भड़काया.

दिल्ली पुलिस ने काफी खोज-पड़ताल करके कहा है कि कनाडा के एक खालिस्तानी संगठन ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ मिलकर इन लोगों ने यह भारत-विरोधी षड्यंत्र किया है. इस आरोप को सिद्ध करने के लिए पुलिस ने इन तीनों के बीच फोन पर हुई बातचीत, पारस्परिक संदेश तथा कई अन्य दस्तावेज खोज लिए हैं.

यदि पुलिस के पास ठोस प्रमाण होंगे तो निश्चय ही यह माना जाएगा कि यह अत्यंत आपत्तिजनक और दंडनीय घटना है. अदालत तय करेगी कि इन अपराधियों को कितनी सजा मिलेगी. इसमें तो कुछ समय लगेगा लेकिन इस घटना ने भारत के सत्तारूढ़ और विरोधी दलों के बीच घमासान मचा दिया है.

वे एक-दूसरे के खिलाफ इतने कटु और हास्यास्पद बयान जारी कर रहे हैं कि मुङो आश्चर्य होता है. भाजपा के लोग कह रहे हैं कि ये तीनों देशद्रोही हैं. इन्हें कठोरतम सजा मिलनी चाहिए. ये देश के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे. इन्हीं की वजह से लाल किले का अपमान हुआ और 500 पुलिस वाले घायल हुए.

इधर कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और शिव सेना के नेता इन लोगों के उस काम को बाल-बुद्धि का व्यतिक्रम बता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा और सरकार अब तानाशाह हो गई है और वह अभिव्यक्ति का गला घोंटने पर उतारू हो गई है.

पक्ष और विपक्ष के ये दोनों मत अतिवाद के द्योतक हैं. ऐसा लगता है कि उनका लक्ष्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है बल्कि एक-दूसरे की खिंचाई करना है. क्या भारत कांच का ढक्कन है, जो इन संदेशों से टूट जाएगा?

जहां तक ट्विटर पर ऊटपटांग संदेशों का सवाल है, उन पर नियंत्रण जरूरी है, लेकिन यह भी सत्य है कि इस तरह के मूर्खतापूर्ण संदेश तो अपनी मौत खुद मर जाते हैं. उनके लिए नेता लोग एक-दूसरे के साथ घमासान करें, यह जरा अटपटा-सा लगता है.

टॅग्स :दिशा रविभारतदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज