लाइव न्यूज़ :

BLOG: वो पेड़ जिसकी पूजा से वैलेंटाइन डे पर मिलता है जीवनसाथी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 19:29 IST

ये  इश्क नहीं  आसां , इतना तो समझ लीजिये एक आग का दरिया है , और डूब के जाना है ... शायद इसलिए कहा जाता है कि जिंदगी में प्यार ही तो है जिसमें हर कोई हर हद पार करने को तैयार रहता है।

Open in App

ये  इश्क नहीं  आसां , इतना तो समझ लीजिये एक आग का दरिया है , और डूब के जाना है ... शायद इसलिए कहा जाता है कि जिंदगी में प्यार ही तो है जिसमें हर कोई हर हद पार करने को तैयार रहता है। ऐसे में इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है, हवाओं में इश्क की खुमारी छाई है। ऐसा लग रहा है हर कोई प्यार के गुलाल से रंगा हो। अब ऐसा हो भी क्यों ना हर किसी को अपने चाहने वाले पर अपने ही तरीके से प्यार जताने का मौका जो इसी वीक में मिलता है।

वैलेंटाइन का नाम सुनते ही अपने साथी का साथ हर किसी को महसूस होने लगता है।  जीवन में हर किसी को किसी ना किसी पल बस एक इंसान से इतनी मुहाब्बत होती है जो जीवन भर साथ रहती है। लेकिन  जो लोग सिंगल होते हैं उनको ये सब बकवास लगता है। हो भी क्यों ना प्यार महसूस करने की चीज है जवाब इतनी आसानी से समझ नहीं आएगी। लेकिन कुछ सिंगल ऐसे भी हैं जो अपने प्यार को पाने के लिए अनोखे ही ढ़ंग से पूजा करते हैं। दरअसल कुछ समय पहले दिल्ली यूनीवर्सिटी जाने का मौका मिला तो लगे हाथ वहां वैलेंटाइन को लेकर सालों पुरानी चल रही प्रथा के बारे में पता करने का भी जी कर गया।

वहां लोगों से बात करने के बाद पूरी बात समझ आई वो ये थी कि दरअसल कहा जाता है डीयू में एक चमत्कारी पेड़ है जो सिंगल छात्रों को जीवन साथी दिलवाने का काम करता है। ये पेड़ डीयू के हिंदू कॉलेज में हैं जो कीकर का है। ये पेड़ वहां लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर है। लेकिन इस पेड़ को वहां के छात्र 'वर्जिन ट्री' भी कहते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि छात्र वैलेंटाइन डे के दिन इस पेड़ की पूजा भी करते हैं। पेड़ को पानी से भरे दिल की शेप के लाल गुब्बारे और कंडोम से सजाते हैं और अपने जीवनसाथी को पाने की कामना करते हैं। ये भले सोचने में अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है। आज भी वहां छात्र वैलेंटाइन के दिन किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है और 'दमदमी माई' की फोटो भी लगाई जाती है।

मुझे जितना पता लगा उसके हिसाब से  इस दमदम माई किसी और से नहीं पार्न स्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन से हुई है। दीपिका जैसी प्रसिद्ध अभिनेत्री को यहां दमदम माई के रूप में पूजा जा चुका है। वहीं, कहते हैं दमदम माई की पूजा के बाद जो छात्र इसका प्रसाद लेते हैं उनको अगले वैलेंटाइन तक गर्लफ्रेंड मिल जाती है। वहीं लड़कियां भी पीछे नहीं रहतीं, उनके बीच बॉलीवुड एक्‍टर्स का क्रेज रहता है। वे दमदमी माई से जल्द से जल्द अच्छे ब्वॉयफ्रेंड से मिलाने की मन्नत मांगती हैं।

खैर ये तो नहीं पता कि मन्नत मांगने वालों की उनके गर्लफ्रेंड या  ब्वॉयफ्रेंड मिलते हैं। अजीब ये लगता है हम जैसे छोटे शहरों से आने वाली लड़कियों ने जो सुना है बचपन से ,जीवन साथी को पाने के लिए शिव जी की पूजा करो,  गुरुवार का व्रत रहो लेकिन कीकर के पेड़ की इस तरह से पूजा करके जीवनसाथी का मिलने वाला पहली बार सुना। खैर कहते हैं प्यार में हर बात जायज है तो भी जायज ही है। 

टॅग्स :वेलेंटाइन डेदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो