लाइव न्यूज़ :

सियासी उलझनः मायावती किस पर भरोसा करें? गैर-भाजपाइयों का कितना नुकसान करेंगी?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 30, 2020 19:59 IST

नाराज मायावती अब सपा को सबक सिखाने के लिए बीजेपी को भी साथ दे सकती हैं. खबरें हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए उनकी पार्टी बीजेपी से भी हाथ मिला सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से तो पहले से ही नाराज हैं मायावती और पिछले लोकसभा चुनाव के बाद सपा से भी सियासी रिश्ता खत्म हो गया है.बसपा, गैर-भाजपाइयों का सियासी खेल खराब करने की रणनीति पर काम कर रही है. एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं, जहां पहले से ही बीएसपी का राजनीतिक दबदबा है.

इन दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती अजीब सियासी उलझन में हैं. अकेले सियासी संग्राम में पार पाना आसान नहीं है और बड़ा सवाल यह है कि- किस पर भरोसा करें.

कांग्रेस से तो पहले से ही नाराज हैं मायावती और पिछले लोकसभा चुनाव के बाद सपा से भी सियासी रिश्ता खत्म हो गया है. हालत यह है कि नाराज मायावती अब सपा को सबक सिखाने के लिए बीजेपी को भी साथ दे सकती हैं. खबरें हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए उनकी पार्टी बीजेपी से भी हाथ मिला सकती है.

जाहिर है, बसपा, गैर-भाजपाइयों का सियासी खेल खराब करने की रणनीति पर काम कर रही है. उधर, एमपी में भी 28 सीटों पर हो रहे उप-चुनाव में भी मायावती की बसपा ने दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, इनमें भी एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं, जहां पहले से ही बीएसपी का राजनीतिक दबदबा है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा को जिन दो सीटों पर जीत मिली थी, वे भी इसी क्षेत्र की हैं. यही नहीं, कई अन्य सीटों पर भी बसपा उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया था. अब सवाल यह है कि बसपा इस उप-चुनाव में किसका नुकसान करेगी.

पहली नजर में तो लगता है कि कांग्रेस का नुकसान अपेक्षाकृत ज्यादा होगा, क्योंकि ज्यादातर सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है. बसपा की गैर-मौजूदगी में उसका मतदाता संभवतया कांग्रेस को फायदा पहुंचाता, लेकिन अब यह वोट बसपा को जा सकता है और कांग्रेस का नुकसान संभव है.

हालांकि, उप-चुनाव का सियासी समीकरण तो कई कारणों से उलझा हुआ है, इसलिए पक्के तौर पर यह कहना भी सही नहीं होगा कि इससे केवल कांग्रेस को ही नुकसान होगा, कांग्रेस से नाराज कुछ मतदाता बीजेपी की ओर जा सकते थे, लेकिन अब वे बसपा की ओर जा सकते हैं, मतलब- बीजेपी का भी नुकसान संभव है!

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मायावतीबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?