लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉगः ब्रिटेन के चुनाव नतीजे भारत के लिए भी अहम

By शोभना जैन | Updated: December 14, 2019 07:23 IST

ब्रिटेन की कुल आबादी करीब छह करोड़ है. इस आबादी में करीब 2.5 फीसदी भारतीय हैं. इस वजह से चुनावों में राजनीतिक पार्टियों ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों को लुभाने का विशेष प्रयास किया, जिसमें कंजर्वेटिव पार्टी ने खासी बढ़त ली.

Open in App

ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजों  से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्नी बोरिस जॉनसन नीत कंजर्वेटिव पार्टी एक बार फिर सत्ता में लौट रही है. निश्चय ही चर्चित ‘ब्रेग्जिट’ को लेकर हुए चुनाव के नतीजों से एक तरफ जहां  इंग्लैंड के यूरोपीय संघ से हटने के ब्रेग्जिट समझौते के लिए रास्ता साफ हो सकता है, वहीं इन चुनावों से संकेत मिलता है कि भारतीय मूल के मतदाताओं की भूमिका ब्रिटिश राजनीति में अहम होती जा रही है. 

चुनाव मैदान में  दोनों प्रमुख दलों सहित अन्य दलों के भारतीय  मूल के उम्मीदवारों को भारी सफलता मिली है. वहीं बहुमत प्राप्त कंजर्वेटिव पार्टी का विशेष तौर पर चुनावों के दौरान कश्मीर सहित भारत को लेकर अनेक ज्वलंत मुद्दों पर रुख और भारतीय मूल के मतदाताओं के साथ लेबर पार्टी के मुकाबले जो ‘इंडिया कनेक्ट’ देखने को मिला उससे स्पष्ट है कि भारतीय मूल के काफी मतदाता लेबर पार्टी के अपने पिछले जुड़ाव के मुकाबले अब कंजर्वेटिव पार्टी के ज्यादा करीब हो रहे हैं. 

कुल मिला कर ये चुनाव नतीजे भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मूल के मतदाताओं के उनके देश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर उनके भावनात्मक जुड़ाव पर उनका जनादेश रहे हैं. सत्ता में आने वाली पार्टी के चुनाव प्रचार से संकेत मिलता है कि नई कंजर्वेटिव सरकार के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध  प्रगाढ़ होने के साथ-साथ अधिक समझ बूझ वाली सोच पर आधारित होंगे.

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, ब्रिटेन की कुल आबादी करीब छह करोड़ है. इस आबादी में करीब 2.5 फीसदी भारतीय हैं. इस वजह से चुनावों में राजनीतिक पार्टियों ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों को लुभाने का विशेष प्रयास किया, जिसमें कंजर्वेटिव पार्टी ने खासी बढ़त ली. बोरिस जॉनसन सहित अनेक नेताओं ने चुनाव प्रचार मुहिम में न केवल मंदिरों, गुरुद्वारों के दर्शन किए बल्कि भारत विरोधी ताकतों की सक्रियता पर चिंता जताई. 

वैसे चुनावों में हिंदी में चुनाव प्रचार संबंधी गीत भी खासी दिलचस्पी का केंद्र रहे, जिसमें बोरिस के हिंदी में दिए गए चुनाव संदेश खासे चर्चा का बिंदु बने. वहीं कभी भारतीय मूल के मतदाताओं के करीब मानी जाने वाली लेबर पार्टी ने सितंबर में पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर को लेकर आपातकालीन प्रस्ताव पारित किया था. इसमें पार्टी ने क्षेत्न में प्रवेश के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और वहां के लोगों के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग करने के लिए कहा. 

हालांकि लेबर पार्टी का यह रुख ब्रिटेन सरकार के आधिकारिक रुख के विपरीत था. ब्रिटेन सरकार का मानना रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है. बाद में लेबर पार्टी ने इस मुद्दे पर सफाई देने की कोशिश भी की लेकिन मामला उलझता गया और भारतीय मूल के मतदाताओं की लेबर पार्टी से बेरुखी चुनाव नतीजों से जाहिर भी हुई.

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान