लाइव न्यूज़ :

हिंसा से नहीं, सद्भाव और आपसी विश्वास से ही सुधरेंगे हालात

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 3, 2023 11:26 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में एक-दूसरे से लड़ रहे मेइती और कुकी समुदायों से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति बने अविश्वास के माहौल को खत्म करने के लिए साथ बैठें और दिल से बात करें। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में लड़ रहे मेइती और कुकी समुदायों से की शांति की अपील रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं हैभूगोल की अनिश्चितताओं और जातीय असंगति के बावजूद पूर्वोत्तर हमारा गौरवशाली अंग है

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में एक-दूसरे से लड़ रहे मेइती और कुकी समुदायों से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति बने अविश्वास के माहौल को खत्म करने के लिए साथ बैठें और दिल से बात करें। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

रक्षा मंत्री का यह कहना सही है कि जब तक पूर्वोत्तर वास्तव में विकसित नहीं होगा तब तक एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा नहीं होगा। पिछले एक दशक से विभिन्न मुद्दों को लेकर मैतेई समुदाय और जनजातीय समूहों के बीच विभाजन बढ़ा है।

वन क्षेत्रों से जनजातीय लोगों की बेदखली और मैतेई के लिए जनजाति  के दर्जे की मांग हाल की अशांति का कारण बनी है। मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की जनसंख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

आदिवासियों में नगा और कुकी शामिल हैं। मणिपुर हमेशा से उत्तर पूर्व के सबसे अशांत राज्यों में से एक रहा है। यह क्षेत्र उग्रवाद, जातीय संघर्ष और अंतर-राज्य विसंगति के चक्र में फंस गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य की अर्थव्यवस्था को वह प्रोत्साहन नहीं मिला है जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

राज्य में विकास की कमी का मुख्य कारण यह है कि पहाड़ी-घाटी का विभाजन लगातार बढ़ रहा है। समय-समय पर होने वाली आर्थिक नाकेबंदी, जो लगभग सभी जातीय समूहों द्वारा नियमित रूप से की जाती है और साथ ही विद्रोहियों द्वारा चलाई जा रही समानांतर अर्थव्यवस्था ने भी राज्य में अस्थिरता को बढ़ा दिया है।

मणिपुर में बार-बार नागरिक संघर्षों का सिर उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मणिपुर एक रत्नों से सुसज्जित भूमि है। लोकतंत्र में हिंसा और घृणा की कोई जगह नहीं है, आपसी भाईचारे और परस्पर संवाद से ही समाधान संभव है। यह बात बार-बार दोहराई जाती है।

भूगोल की अनिश्चितताओं और जातीय असंगति के बावजूद यह हमारा एक गौरवशाली प्रांत है। यहां मानव जीवन की सुरक्षा और स्थायी शांति सुनिश्चित करना न केवल शासन-प्रशासन का बल्कि सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों का भी सामूहिक दायित्व है।

लोगों में व्याप्त विवशता और असुरक्षा की भावना और असली चिंताओं को दूर करके ही समाधान निकल सकता है। दोनों पक्षों में एक-दूसरे के प्रति अविश्वास है, इसे दूर करना होगा। यह सही है कि लोगों में जो असुरक्षा और अविश्वास की भावना है उसे एक दिन में खत्म नहीं किया जा सकता। लगातार ईमानदार प्रयास जारी रखने होंगे।

टॅग्स :राजनाथ सिंहमणिपुरअसम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो