लाइव न्यूज़ :

हेमधर शर्मा का ब्लॉग : लालच की आग, अपराध बढ़ाती गर्मी और आभासी दुनिया में जीते युवा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 29, 2024 11:53 IST

नैनीताल के जंगलों में लगी आग की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अपने फायदे के लिए दूसरों की जान से खेलने वालों के लालच की आग ने मासूम बच्चों सहित दर्जनों लोगों को लील लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देसेंटर का लाइसेंस भी मार्च 2024 में ही खत्म हो चुका था. कुछ ही दिन पहले हुए मुंबई के होर्डिंग हादसे में भी सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद पता चला कि वह अवैध था. कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि गर्म तापमान चिड़चिड़ापन और आक्रामक व्यवहार को बढ़ा सकता है.

देश में एक तरफ जहां सूर्यदेव आग बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम मनुष्यों की लापरवाही से लगने वाली आग भी कहर ढा रही है. नैनीताल के जंगलों में लगी आग की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अपने फायदे के लिए दूसरों की जान से खेलने वालों के लालच की आग ने मासूम बच्चों सहित दर्जनों लोगों को लील लिया. 

आग चाहे राजकोट के गेम जोन में लगी हो (जिसमें बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक लोग जिंदा जल गए) या दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भड़की हो (जिसने सात मांओं की कोख उजाड़ दी), प्रारम्भिक जांच बता रही है कि तबाही मानव निर्मित ही है. 

गेम जोन को जहां बिना जांच के ही एनओसी दे दी गई थी और फायर एनओसी तो थी ही नहीं, वहीं दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में न आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र थे, न बच्चों की देखरेख के लिए योग्य डाॅक्टर. सेंटर का लाइसेंस भी मार्च 2024 में ही खत्म हो चुका था. कुछ ही दिन पहले हुए मुंबई के होर्डिंग हादसे में भी सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद पता चला कि वह अवैध था. 

ताज्जुब है कि इंसानी लालच की दहकती आग को देखने के बाद भी हमारे देश के कर्ता-धर्ता आगबबूला क्यों नहीं होते? आग तो समाज में बढ़ते हिंसक अपराधों और लड़ाइयों ने भी लगा रखी है लेकिन यह खबर हमारे लिए सुकूनदेह हो सकती है कि विभिन्न अध्ययनों के अनुसार इन सबके लिए जिम्मेदार हम मनुष्य नहीं बल्कि बढ़ता तापमान है. 

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि गर्म तापमान चिड़चिड़ापन और आक्रामक व्यवहार को बढ़ा सकता है. नेशनल इकोनाॉमिक रिसर्च ब्यूरो के एक अध्ययन के अनुसार अधिक तापमान के दिनों में अपराध 2.2 प्रतिशत और हिंसक अपराध 5.7 प्रतिशत बढ़े. पीएनएएस के एक रिसर्च पेपर में पाया गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे तापमान से अफ्रीका में गृहयुद्ध का खतरा 54 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. 

अमेरिका, ब्रिटेन में तो हीटवेव के कारण तलाक तक के मामले बढ़ जाने की बात सामने आई है. बेशक इन सारी समस्याओं के लिए बढ़ती गर्मी जिम्मेदार है, लेकिन गर्मी बढ़ने (ग्लोबल वार्मिंग) के लिए कौन जिम्मेदार है? जिम्मेदार तो शायद समाज से अलग-थलग होकर इंटरनेट की आभासी दुनिया में जीनेवाले युवाओं के लिए भी हम ही हैं! 

संयुक्त परिवारों का चलन जब खत्म होने की शुरुआत हुई तो हम खुश थे कि अब एकल परिवार में हमें स्वच्छंद होकर जीने का मौका मिलेगा लेकिन शायद हमें पता नहीं था कि इसकी तार्किक परिणति युवाओं के समाज से अलग-थलग होकर जीने के रूप में ही होनी थी! हम जो आज करते हैं उसी से तो हमारा कल तय होता है. 

उदाहरण के लिए अपने बच्चों को हम वसुधैव कुटुम्बकम की शिक्षा दें तो कोई कारण ही नहीं है कि हमारे बुढ़ापे में वे कृतघ्न संतान साबित हों. कबीरदास जी ने तो सैकड़ों साल पहले ही कह दिया था कि ‘कबिरा आप ठगाइए, और न ठगिये कोय...’ फिर भी हम बच्चों को ठगाने की बजाय ठगने की कला सिखाते हैं और फिर बुढ़ापे में शिकायत करते हैं कि उन्होंने हमें ही ‘ठग’ लिया!

टॅग्स :भारतमुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?