लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः मरहम बन सकता है ‘जहर’ 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 15, 2018 19:05 IST

याचिका दायर करने वाले डॉ. अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और प्रशांत भूषण सर्वोच्च न्यायालय से उसके फैसले पर पुनर्विचार की मांग जरूर करेंगे, क्योंकि उनके तथ्यों और तर्को को यह फैसला संतोषजनक ढंग से काट नहीं पाया है.

Open in App

राफेल-सौदे के बारे में सर्वोच्च न्यायालय की राय ने आज भाजपा में नई जान फूंक दी है. तीन हिंदी राज्यों में पटखनी खाई भाजपा अपने घाव सहला रही थी कि अदालत ने उसे एक मरहम थमा दिया. उसे मरहम समझकर सरकार और भाजपा के नेता फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे कि जजों ने सभी याचिकाओं को इस तरकीब से रद्द किया है कि यह मलहम जहर की पुड़िया बन सकता है.

याचिका दायर करने वाले डॉ. अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और प्रशांत भूषण सर्वोच्च न्यायालय से उसके फैसले पर पुनर्विचार की मांग जरूर करेंगे, क्योंकि उनके तथ्यों और तर्को को यह फैसला संतोषजनक ढंग से काट नहीं पाया है. वे इसकी मांग करें या न करें और अदालत उसे माने या न माने, एक बात पक्की है कि अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ में अग्निबाण थमा दिया है. 

किसी ने भी राफेल विमान की क्षमता पर सवाल नहीं उठाया है. इन याचिकाओं का सबसे बड़ा सवाल यह था कि 500 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया? यह अत्यंत गंभीर आरोप है. इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने दो-टूक शब्दों में कह दिया कि राफेल की कीमतों के झंझट में पड़ना इस अदालत का काम नहीं है. राफेल-सौदे के बारे में दो और भी सवाल थे.

 एक तो यह कि खरीद की प्रक्रि याओं का उल्लंघन हुआ है. इसके बारे में अरुण शौरी का कहना है कि अदालत गहरे में उतरी ही नहीं और उसने सरकारी सफाई को जस का तस मान लिया है. याचिकाकर्ताओं का मानना है कि अदालत ने सरकार के तर्को से सहमति जताकर ठीक नहीं किया.

मेरा मानना है कि अदालत ने राफेल की कीमतों के बारे में मौन धारण करके एक नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. यह भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा. राफेल की कीमतों के सवाल का बहुत ही संतोषजनक जवाब दिया जा सकता था. उसे जितना छिपाया जा रहा है, वह उतना ही सिर पर चढ़कर बोलेगा. 

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया