लाइव न्यूज़ :

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा से छिनने में सफल हो पाएंगे?

By विकास कुमार | Updated: January 13, 2019 14:35 IST

उद्धव ठाकरे ने हाल ही में संघ पर भी निशाना साधा था और कहा था कि भाजपा और संघ दोनों राम मंदिर पर तमाशा कर रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ कि शिवसेना की तरफ से राम मंदिर को लेकर संघ पर निशाना साधा गया.

Open in App

उद्धव ठाकरे आज कल बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब तो उन्होंने सीधे-सीधे नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि हम राम मंदिर बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस बीच में आ जाती है. उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस बीच में आई तो जनता ने उसे सजा सुनाया और सत्ता से बाहर कर दिया. लेकिन क्या इसके बाद भी राम मंदिर बना?" हमने अभी तक राम मंदिर नहीं देखा.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब वो अयोध्या गए तो लोगों ने कहा कि बाल ठाकरे का लड़का आया है और ये राम मंदिर बनवा के ही वापस जायेगा. शिव सेना राम मंदिर मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में आक्रामक होती हुई दिख रही है. इसलिए इस मुद्दे पर सीधे नरेन्द्र मोदी और संघ पर निशाना साधा जा रहा है. उद्धव ठाकरे ने हाल ही में संघ पर भी निशाना साधा था और कहा था कि भाजपा और संघ दोनों राम मंदिर पर तमाशा कर रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ कि राम मंदिर को लेकर संघ पर निशाना साधा गया. 

शिवसेना बनी चुनौती 

शिव सेना ने पहले ही एलान कर दिया है कि वे लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ेंगे. और खबर यह भी है कि बीते दिन महाराष्ट्र के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक में अमित शाह ने भी उन्हें लोकसभा चुनाव में अकेले उतरने के लिए तैयार रहने को कहा है. इसका मतलब है कि बीजेपी को भी अंदाजा है कि अब शिवसेना के साथ उनके गठबंधन की आशा धूमिल होती जा रही है, क्योंकि शिवसेना और उद्धव ठाकरे मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का काम कर रहे हैं. 

मोदी सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शिवसेना और भाजपा के रिश्तों पर पूछने पर अक्सर एक मराठी कहावत का उदाहरण देते हैं. ''तेरी-मेरी बनती नहीं लेकिन तेरे बिना मेरी चलती नहीं.'' लेकिन अब पानी कुछ सर के ऊपर से निकल रहा है. शिवसेना मोदी सरकार की अब आलोचना नहीं बल्कि खुलेआम चुनौती दे रही है. 

'मेरे राम' की भावना उफान पर 

उद्धव ठाकरे ने तय कर लिया है कि वो इस लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को ही हथियार बनायेंगे. अगर भाजपा इस मुद्दे पर आगे बढ़ी तो अपनी जीत का एलान करेंगे और यदि स्थिति पहले जैसी ही रही तो जनता के बीच में लेकर जायेंगे ताकि हिन्दू वोटबैंक के स्वाद को चखा जा सके. भारतीय जनता पार्टी के भीतरखाने भी अब राम मंदिर को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई हैं. उत्तर प्रदेश में बुआ-बबुआ गठबंधन के काट के रूप में राम मंदिर ही एक अंतिम विकल्प के रूप में दिख रहा है, अन्यथा पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

लेकिन फिलहाल भाजपा और शिवसेना के बीच राम मंदिर के मुद्दे को हड़पने को लेकर जंग शुरू होने वाली है. इस बीच प्रयागराज में हिंदूत्व का महासंगम शुरू हो चुका है. धर्मसंसद में राम मंदिर को लेकर साधू-संतों की तरफ से भी कोई फैसला सुनाया जा सकता है. अब देखना ये होगा कि इस बार संतों का आशीर्वाद अकेले भाजपा ले जाती है या शिवसेना भी उसमें सेंधमारी कर पाने में सफलता पाती है? 

टॅग्स :शिव सेनानरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक