लाइव न्यूज़ :

'BJP के लिए राफेल सौदा बनेगा सिरदर्द, अब होने लगा भ्रष्टाचार का भी पर्दाफाश' 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 6, 2018 01:42 IST

कई राज्यों में भाजपा की सरकारें सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। केंद्र सरकार का भी दामन साफ नहीं है। उसके भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए हैं लेकिन सबसे बड़ा मसला राफेल विमान खरीदी का है।

Open in App

राजश्री यादव 

उर्दू मीडिया का मानना है कि वर्ष 2014 के आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए लेकिन जब स्वयं एक बार सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार के किसी भी मुकदमे या मामले को उसके सही अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सिर्फ भ्रष्टाचार को लेकर बयानबाजी और सियासी खेल जारी है। इसके साथ ही भाजपा के भ्रष्टाचार का भी पर्दाफाश होने लगा है। 

कई राज्यों में भाजपा की सरकारें सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। केंद्र सरकार का भी दामन साफ नहीं है। उसके भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए हैं लेकिन सबसे बड़ा मसला राफेल विमान खरीदी का है। कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी और उनकी सरकार पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हमला कर रहे हैं और इन हमलों के जवाब में भाजपा की सफाई निहायत कमजोर साबित हो रही है।

‘मुंबई उर्दू न्यूज, डेली मुंबई’ ने लिखा है, राफेल विमान खरीदी मामले में भाजपा को कांग्रेस के सवालों का जवाब देना बहुत भारी पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस को राफेल की शक्ल में एक ऐसा हथियार मिल गया है, जिसके सहारे वह वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना कर सकेगी। कांग्रेस ने इसके लिए विरोध प्रदर्शन की मुहिम शुरू कर  रखी है और अपने सीनियर तथा जूनियर तेजतर्रार नेताओं को मोदी की घेराबंदी के लिए लगा दिया है। शुरू में ऐसा लगता था कि राफेल  विमान की खरीदी में भ्रष्टाचार का मामला सिर्फ मोदी हुकूमत पर दबाव डालने के लिए है लेकिन अब आसार ऐसे पैदा हो गए हैं कि   राफेल घोटाला मोदी हुकूमत का ‘बोफोर्स’ बन सकता है।

‘हिन्दुस्तान एक्सप्रेस डेली, नई दिल्ली’ ने लिखा है, यूपी में समाजवादी पार्टी के अंदर का विवाद एक बार फिर उजागर हो गया है।  जाहिर है कि इसका  फायदा भाजपा को ही मिलेगा। शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ का गठन करके अपने इरादे तो जता दिए हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किस तरह शामिल होगी इसका खाका अभी तैयार नहीं हुआ है। बहुजन  समाज पार्टी के साथ सपा के गठबंधन पर शिवपाल की इस पहल से क्या असर पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तय है कि इस  सेक्युलर मोर्चे को समाजवादी पार्टी नहीं माना जाएगा जिसका गठन मुलायम सिंह यादव ने किया था।

जकार्ता में संपन्न 18वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर ‘रोजनामा राष्ट्रीय सहारा, नई दिल्ली’ ने लिखा है, विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके ये साबित कर दिया कि यहां काबिलियत की कमी नहीं हैं। जैसे-जैसे वक्त गुजरता जाएगा खेल के क्षेत्र में भी भारत और तरक्की करता जाएगा। जब खिलाड़ी मेडल लाने लगते हैं तो वो हजारों, लाखों, बच्चों और बच्चियों के लिए मिसाल बन जाते हैं। एक खिलाड़ी की जीत को लोग पूरे राज्य की कामयाबी मानते हैं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध की जाएं।  एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए भी प्रशंसनीय है क्योंकि यही शानदार प्रदर्शन ओलंपिक में भारत की शानदार कामयाबी का आधार बनेगा।और अंत में...सच तुम इतना न कहो यार, जरा चुप भी रहो/लोग सच कहने पे सूली पर चढ़ा देते हैं।(साभार...सहाफत डेली)

टॅग्स :राफेल सौदाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार