लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉगः कांग्रेस के घोषणापत्र में नरम हिंदुत्व

By प्रमोद भार्गव | Updated: November 17, 2018 07:55 IST

कांग्रेस ने कहा है कि ‘राम वन गमन पथ’ का निर्माण करेंगे और आध्यात्मिक विभाग खोलने के साथ गाय सुरक्षा के विशेष प्रबंध करेंगे.

Open in App

कोई स्पष्ट राजनीतिक एजेंडा नहीं होने के चलते दुविधाग्रस्त कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के बुनियादी मुद्दों को ही साझा करती दिख रही है. कांग्रेस ने अपना राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया है, उसमें उसने 15 वर्ष बाद मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए दो बिंदुओं पर विशेष तौर से ध्यान दिया है.

एक नरम हिंदुत्व और दूसरे लोक-लुभावन वादे. नरम हिंदुत्व के बहाने वह जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राह पर चलती दिख रही है, वहीं लोक-लुभावन वादे भी घोषणापत्र में दर्ज हैं, जिनके अमल में एक तो सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ पड़ता है, दूसरे अनेक वादे पूरे भी नहीं हो पाते हैं.

इससे यही लगता है कि कांग्रेस हो या भाजपा, अंतत: कोई कारगर नीति अपनाने की बजाय वे उसी र्ढे पर चल पड़ती हैं, जिसका अंत दिखाई नहीं देता है. राजनैतिक दलों की यह मजबूरी जरूर है, लेकिन इसका कोई ओर-छोर तो दिखाई देना ही चाहिए. 

मध्य प्रदेश में चुनावी बेला में कांग्रेस नरम हिंदुत्व के रंग में पूरी तरह रंगती नजर आ रही है. 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम, पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ जिन मार्गो से गुजरे थे, उस ‘राम-वन-गमन-पथ’ को नई पहचान देने की घोषणा कर कांग्रेस ने भाजपा के एकाधिकार वाले क्षेत्र में जबरदस्त चुनौती दी है.

कांग्रेस ने कहा है कि ‘राम वन गमन पथ’ का निर्माण करेंगे और आध्यात्मिक विभाग खोलने के साथ गाय सुरक्षा के विशेष प्रबंध करेंगे. संघ की शाखाएं बंद करने का वचन देकर कांग्रेस ने वामपंथियों और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों को लुभाने की कोशिश की है. 

कांग्रेस भाजपा का गौरक्षा से जुड़ा मुद्दा हथियाने की भी फिराक में है. वचन-पत्र के अनुसार यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण करेगी. याद रहे कि 1954 में मध्य-प्रदेश के गठन के बाद 1954-55 में कांग्रेस के तत्कालीन और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ला ने प्रदेश में कानून बनाकर गौ-हत्या पर प्रतिबंध लगाया था. यह भी ठोस हकीकत है कि कांग्रेस के राज में ही प्रदेश में बड़ी और प्रमुख गौशालाएं बनीं. कह सकते हैं कि कांग्रेस ने भाजपा के हथियार से ही भाजपा को भोथरा कर देने की जो रणनीति बनाई है, वह भाजपा को नुकसान पहुंचाने वाली है. 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा