लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 11, 2025 05:41 IST

भारतीय सेना, सुरक्षा बल, खुफिया एजेंसियां तथा देश का एक-एक जवान अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जाकर बलिदान करने को तैयार रहता है.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार और साेमवार को हमारी खुफिया एजेंसी एवं सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया. भारत में भीषण तबाही मचाने की साजिश को नाकाम कर दिया.भारत सरकार देश की रक्षा के लिए पूरी तरह  चाैकन्नी है.

राष्ट्रविरोधी ताकतें भारत में रक्तपात के जरिए अस्थिरता फैलाने की गहरी साजिश में जुटी हुई हैं. ये ताकतें लाख कोशिशें कर लें, अपने मंसूबाें में कभी सफल नहीं हाे पाएंगी. ये राष्ट्रविरोधी तत्व पाकिस्तान के इशारे पर भारत में अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने में जुटी हुई हैं. उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत एक मजबूत देश है.

भारतीय सेना, सुरक्षा बल, खुफिया एजेंसियां तथा देश का एक-एक जवान अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जाकर बलिदान करने को तैयार रहता है. इन राष्ट्रविरोधी ताकतों के ताजा षड्यंत्र को रविवार और साेमवार को हमारी खुफिया एजेंसी एवं सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया.

गुजरात एटीएस ने चीन से डाॅक्टरी की पढ़ाई करके आए एक व्यक्ति सहित तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर भारत में भीषण तबाही मचाने की साजिश को नाकाम कर दिया. इस बार आतंकी जहर तैयार कर बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने की साजिश रच रहे थे. ये लोग ‘रिसिन’ नामक अत्यधिक जहरीला रसायन बना रहे थे.

इन लोगों ने लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद सहित देश के कई नगरों में संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी. रविवार को ही सुरक्षा बलों ने कश्मीर में सिम कार्ड के माध्यम से आतंक फैलाने की साजिश को विफल कर दिया. इस सिलसिले में सोमवार को भी कश्मीर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई और 7  संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आतंकवादी अपनी गतिविधियों के लिए छोटे शहरों को अपना कार्य क्षेत्र बना रहे हैं. दिल्ली के पास फरीदाबाद के धाैजगांव में सोमवार को करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किए गए. दूसरी ओर कश्मीर में सोमवार को करीब तीन हजार किलो विस्फोटक बनाने वाली सामग्री जब्त की गई. आतंकियों ने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए नए पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए हैं.

उन्होंने  समाज में बुद्धिजीवी समझे जानेवाले लोगों को अपनी टीम में शामिल करना शुरू कर दिया है. रविवार को गुजरात में जो आतंकी पकड़े गए थे, उनमें से एक डाॅक्टर है. सोमवार को कश्मीर से जो सात संदिग्ध आतंकी पकड़े गए, उनमें दो चिकित्सक और एक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा छात्र है. भारत सरकार देश की रक्षा के लिए पूरी तरह  चाैकन्नी है.

यही कारण है कि पिछले एक दशक में देश के  विभिन्न स्थलों पर रक्तपात करने की आतंकी साजिशों को विफल कर दिया गया. इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके लिया. इससे पाकिस्तान और बाैखला गया है.

भारत से बार-बार युद्ध में मुंह की खाने और अपना एक हिस्सा गंवा देने के बाद पाकिस्तान हमारे साथ सीधा युद्ध करने का साहस जुटा नहीं पा रहा है. इसीलिए उसने छद्म युद्ध शुरू किया है जिसमें आतंकवादी उसका मुख्य हथियार बन गए हैं. पाकिस्तान के सक्रिय सहयोग से आतंकियों ने हमारे देश पर कई हिस्सों में रक्तपात किया लेकिन हमारे सुरक्षा बलों के मजबूत इरादों ने आतंकवाद की कमर तोड़कर रख दी है.

आतंकवाद हमारे देश में अंतिम सांस ले रहा है. पाकिस्तान को मालूम है कि परोक्ष या अपरोक्ष युद्ध से वह कश्मीर को हासिल नहीं कर सकता. इसके विपरीत आज हालात यह पैदा हो गए हैं कि कश्मीर के जिस हिस्से पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, वह निकट भविष्य में फिर से हमारे देश का हिस्सा बन जाए तो आश्चर्य नहीं.

 बलूचिस्तान में जनता पाकिस्तान से अलग होने के लिए जंग लड़ रही है. माैजूदा सत्ता के खिलाफ पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में युवा सड़कों पर उतर आए हैं. महंगाई आसमान छू रही है, लाखों बच्चे पेट भरने के लिए मजदूरी कर रहे हैं, कानून और व्यवस्था चाैपट हो चुकी है. इन सबके बावजूद पाकिस्तान के हुक्मरान भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचने में मशगूल हैं.

उन्हें अपने देश की फिक्र नहीं हैं. भारत के खिलाफ आतंकियों का पोषण करने के लिए पाकिस्तान अरबों रुपए बर्बाद कर रहा है, फिर भी उसे अपने नापाक इरादों में सफलता नहीं मिल रही है. चाहे आर्थिक हो या सैन्यबल भारत दुनिया में सफलता की नई इबारत लिख रहा है. पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो  उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे.  

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो