लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: संस्कृत की समकालीन प्रासंगिकता को समझने की जरूरत

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: August 19, 2024 05:31 IST

ज्ञान की साधना को जीवन के क्लेशों से छुटकारा दिलाने के उपाय के रूप में स्थापित करते हुए पुरुषार्थों से मनुष्य जीवन को समग्रता में जीने का प्रावधान किया गया है. इसीलिए ज्ञान को पवित्र माना गया है, न कि दूसरों पर नियंत्रण का जरिया.

Open in App
ठळक मुद्देज्ञान की भारतीय परंपरा के स्रोत के रूप में संस्कृत भाषा और साहित्य प्रेरणा और गौरव का विषय है.संस्कृत विद्या के विस्तृत प्रांगण में सृष्टि और मनुष्य जीवन से जुड़े सभी पक्षों को शामिल किया गया है.वाचिक पद्धति के अध्ययन-अध्यापन से बहुत कुछ बच गया और वह अगली पीढ़ी तक पहुंचता रहा.

ज्ञान की भारतीय परंपरा के स्रोत के रूप में संस्कृत भाषा और साहित्य प्रेरणा और गौरव का विषय है. ज्ञान की साधना को जीवन के क्लेशों से छुटकारा दिलाने के उपाय के रूप में स्थापित करते हुए पुरुषार्थों से मनुष्य जीवन को समग्रता में जीने का प्रावधान किया गया है. इसीलिए ज्ञान को पवित्र माना गया है, न कि दूसरों पर नियंत्रण का जरिया.

संस्कृत विद्या के विस्तृत प्रांगण में सृष्टि और मनुष्य जीवन से जुड़े सभी पक्षों को शामिल किया गया है. वेद, वेदांग, उपनिषद, स्मृतियों, पुराणों, महाकाव्यों ही नहीं गणित, ज्योतिष, व्याकरण, योग, आयुर्वेद, वृक्षायुर्वेद,  धातु विज्ञान तथा नाना विद्याओं जैसे व्यावहारिक विषयों का विकास विपरीत परिस्थितियों में भी होता रहा. इस ज्ञान-कोष को आक्रांताओं के विद्वेष का सामना करना पड़ा और नालंदा जैसे विश्वविख्यात ज्ञान केंद्र को नष्ट कर दिया गया. 

वाचिक पद्धति के अध्ययन-अध्यापन से बहुत कुछ बच गया और वह अगली पीढ़ी तक पहुंचता रहा. भारतीय ज्ञान परंपरा के बौद्धिक परिवेश में प्रवेश करने पर ज्ञान के प्रति निश्छल उत्सुकता और अदम्य साहस के प्रमाण पग-पग पर मिलते हैं. इसमें आलोचना और परिष्कार का कार्य भी सतत होता रहा है. संस्कृति के जीवित प्रवाह स्वरूप संस्कृत में उपलब्ध भारतीय मनीषा को प्रतिष्ठित करना मानव कल्याण के लिए आवश्यक है.

दुर्भाग्य से संस्कृत को अनुष्ठानों के लिए आरक्षित कर जीवन-संस्कार, पूजन और उद्घाटन से जोड़ दिया गया. हम इस अमूल्य विरासत का मूल्य भूल गए. शिक्षा, परिवार, राजनय, व्यवसाय, वाणिज्य, स्वास्थ्य, प्रकृति, जीवन, जगत और ईश्वर को लेकर उपलब्ध चिंतन बेमानी रहा. हम नाम तो सुनते रहे पर बिना श्रद्धा के, क्योंकि मन में संदेह और दुविधा थी. पश्चिमी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक घुसपैठ ने हमारी विश्व दृष्टि को ही बदलना शुरू किया. 

आज अतिशय भौतिकता और उपभोक्तावाद से सभी त्रस्त हो रहे हैं. भारत में अकादमिक समाजीकरण की जो धारा बही, उसमें हमारी सोच परमुखापेक्षी होती गई और हमारे लिए ज्ञान का संदर्भबिंदु पश्चिमी चिंतन होता गया. ज्ञान के लिए हम परोपजीवी होते गए. हम उन्हीं की सोच का अनुगमन करते रहे. ज्ञान की राजनीति से बेखबर हम नए उन्मेष  से वंचित होते गए. पश्चिम के अनुधावन से मौलिकता जाती रही.

भारत के शास्त्रीय चिंतन को समझना और उसका उपयोग सैद्धांतिक विकास व व्यावहारिक समाधान में लाभकारी  होगा. योग और आयुर्वेद को लेकर जरूर उत्सुकता बढ़ी है पर अन्य क्षेत्र अभी भी उपेक्षित हैं. संस्कृत के लिए अवसर से न केवल ज्ञान के नए आयाम उभरेंगे बल्कि संस्कृति से अपरिचय कम होगा, भ्रम भागेगा और हम स्वयं को पहचान सकेंगे.

टॅग्स :एजुकेशनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारत अधिक खबरें

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें