लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: समरसता के संदेशों को बढ़ावा देने की जरूरत

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: December 25, 2024 07:22 IST

आज की स्थिति में जबकि गड़े मुर्दे उखाड़ने की एक होड़-सी मची है, इस तरह की बातें आश्वस्त करती हैं कि अभी सबकुछ हाथ से फिसला नहीं है.

Open in App

‘‘अतीत के बोझ तले दब कर तीव्र घृणा, ईर्ष्या, शत्रुता, संदेह का शिकार हो जाना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए. आए दिन इस तरह के मुद्दे उठाना भी गलत है.’’ ये शब्द राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के हैं, जो उन्होंने हाल ही में पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहे. संदर्भ भारत के विश्व गुरु होने के दावे का था और बात संभल, अजमेर, कन्नौज आदि शहरों में चल रहे अभियानों की थी.

यह पहली बार नहीं है जब  भागवत ने राष्ट्र की एकता और समाज में समरसता का संदेश देते हुए अतीत की घटनाओं का शिकार होने से बचने का संदेश दिया. पिछले दो-तीन साल में वे अलग-अलग मौकों पर इस आशय की बात कह चुके हैं. पुणे का उनका भाषण इस संदेश की अब तक नवीनतम कड़ी है. अवसर ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ नाम से आयोजित कार्यक्रम का था. इस भाषण के दौरान उन्होंने इस बात को दुहराना जरूरी समझा कि ‘‘मंदिर-मस्जिद के रोज नये विवाद निकाल कर कोई नेता बनना चाहता है तो ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें दुनिया को दिखाना है कि हम एक साथ रह सकते हैं.’’

सरसंघचालक ने भाषण में यह भी कहा कि अपनी ही बात को सही मानने की जिद भी उचित नहीं है. हमारी वजह से दूसरों को तकलीफ न हो, हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा. फिर, रामकृष्ण मिशन में क्रिसमस के अवसर पर बड़ा दिन मनाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘हम यह इसलिए कर सकते हैं क्योंकि हम हिंदू हैं.’’भागवत के ये शब्द भरोसा दिलाने वाले हैं.

आज की स्थिति में जबकि गड़े मुर्दे उखाड़ने की एक होड़-सी मची है, इस तरह की बातें आश्वस्त करती हैं कि अभी सबकुछ हाथ से फिसला नहीं है. आवश्यकता यह कार्य ईमानदारी से करने की है.  भागवत जिस पद पर हैं, और जिस आदर और श्रद्धा के साथ समाज का एक बड़ा तबका उनकी बात को सुनता है, उसे देखते हुए ऐसा लगना स्वाभाविक है कि उनकी बातों पर गौर किया जाएगा-समरसता के उनके संदेश को समझने का, उसके अनुरूप आचरण करने का ईमानदार प्रयास किया जाएगा. मैं भागवतजी की इस बात से भी सहमत हूं कि देश में कोई अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक नहीं है.

इस देश में हर एक को अपने तरीके से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना चाहिए. वस्तुत: यह अवसर नहीं, अधिकार हैं जो हमारे संविधान ने हमें दिया है. नागरिक के इस संवैधानिक अधिकार की रक्षा होनी ही चाहिए.

टॅग्स :ह्यूमन राइट्सभारतआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल