लाइव न्यूज़ :

केरल आपदा में अपरिमित हानि, राज्य में ऑक्सीजन तक की कमी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 25, 2018 05:13 IST

सदी का सबसे बड़ा संकट ङोल रहा केरल राज्य बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित होता जा रहा है।

Open in App

योगेश कुमार सोनी

पिछले दिनों केरल में लगातार बारिश से जान-माल की अपरिमित  हानि हुई है। सदी का सबसे बड़ा संकट ङोल रहा केरल राज्य बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित होता जा रहा है। इस समय राज्य में ऑक्सीजन की कमी तक हो रही है। कहीं आने जाने के लिए पंपों पर ईंधन नहीं है। जिंदगी थम गई है। रफ्तार रुक सी गई है। 

राष्ट्रीय आपदा राहत व बचाव बल(एनडीआरएफ) फंसे लोगों को बचाने का कार्य जोर-शोर से कर रहा है।  प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से केरल में सभी संभावित सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसमें खाद्यान्न, आर्थिक सहायता के साथ दवाइयों की सहायता भी शामिल है। उधर राहुल गांधी ने केरल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे लाखों लोगों का जीवन, आजीविका और भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

केरल बाढ़ आपदा के प्रति पूरा देश गंभीर दिख रहा है। कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। देश के हर कोने से छोटी से लेकर बड़ी संस्थाएं मदद के लिए राहत सामग्री  जुटा रही हैं। यह एक अच्छी पहल है। जिस राज्य में संकट आता है तो प्रधानमंत्नी व उस राज्य के मुख्यमंत्नी तक ही घटना सीमित नहीं रह जानी चाहिए। घनी आबादी वाले भारत देश में कुछ न कुछ होता ही रहता है पक्ष-विपक्ष को संकट के समय में एक साथ खड़े रहकर उसका निवारण करना चाहिए। लेकिन तकलीफ तब होती है जब ऐसे मामलों पर भी राजनीति होती है। सोशल मीडिया द्वारा वार होने लगता है। यह एक स्वभाविक बात है कि ऐसे मामलों में जो भी सरकार होगी वह निश्चित तौर पर अपनी ओर से बेहतर ही करेगी।  

 दो वर्ष पूर्व नेपाल और बिहार के सीमांचल क्षेत्नों में हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ आई थी। जान-माल की हानि के अलावा वहां जीवन बिल्कुल थम सा गया था। तब प्रधानमंत्नी मोदी व सीएम नीतीश कुमार ने हर संभव सहायता करके राज्य को संकट से निकाला था। 

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र