लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत में खाद्य असुरक्षा की सबसे बड़ी वजह गरीबी, सबके लिए सुनिश्चित होना चाहिए पौष्टिक आहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2024 12:13 IST

भारत में खाद्य असुरक्षा की सबसे बड़ी वजह गरीबी है. आर्थिक तंगी के चलते कई लोगों को पर्याप्त व पोषण युक्त भोजन नहीं मिल पाता, जिससे वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं.

Open in App

रंजना मिश्रा

पौष्टिक और पर्याप्त भोजन तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित न होना ही खाद्य संकट है. जब धन अथवा अन्य संसाधनों के अभाव में लोग भुखमरी के शिकार होने लगें तो खाद्य संकट की स्थिति कही जाती है. मोटे तौर पर खाद्य संकट को दो भागों में बांट सकते हैं. कई लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल पाता या उनके परिवार को राशन मुहैया नहीं हो पाता, इसे मध्यम स्तरीय खाद्य संकट कहते हैं. इस संकट में लोगों को भोजन की मात्रा एवं गुणवत्ता के साथ समझौता करना पड़ता है. 

दूसरा है गंभीर खाद्य संकट. इस संकट में लोगों को कई दिनों तक भोजन नहीं मिलता, उन्हें पौष्टिक एवं पर्याप्त आहार उपलब्ध नहीं हो पाता. लंबे समय तक यही स्थिति बने रहने पर यह भूख की समस्या का रूप धारण कर लेती है. इस प्रकार भूख से होने वाली मौतें गंभीर खाद्य संकट के कारण ही होती हैं. ऐसे में सवाल है कि खाद्य असुरक्षा बढ़ने के आखिर क्याकारण हैं?

भारत में खाद्य असुरक्षा की सबसे बड़ी वजह गरीबी है. आर्थिक तंगी के चलते कई लोगों को पर्याप्त व पोषण युक्त भोजन नहीं मिल पाता, जिससे वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं. खाद्य असुरक्षा बढ़ने के पीछे एक कारण यह भी है कि भारत में गुणवत्तापूर्ण व संतुलित भोजन करने के स्थान पर भरपेट भोजन खाने को अधिक महत्व दिया जाता है. इससे लोगों में प्रोटीन व अन्य पोषक पदार्थों की कमी हो जाती है. योजनाओं का सही प्रकार से क्रियान्वयन न हो पाने के कारण भी खाद्य असुरक्षा बढ़ती है. 

गरीबों की उचित पहचान न हो पाने के कारण वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते और खाद्य असुरक्षा के शिकार हो जाते हैं. ये भी एक विडंबना ही है कि एक तरफ देश में भुखमरी के चलते लोगों की मौत हो जाती है और दूसरी तरफ गोदामों में रखे अनाजों को सड़ने से बचाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. इसके अलावा अधिक मात्रा में भोजन की बर्बादी भी खाद्य संकट पैदा करती है.

टॅग्स :भोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल