लाइव न्यूज़ :

परिपक्वता के साथ कड़ी कार्रवाई कर सबक सिखाए भारत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2025 08:14 IST

अंतरराष्ट्रीय जगत में अमेरिका, चीन, रूस से लेकर कमोबेश दुनिया के सभी देशों ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए आतंक से निपटने में भारत के साथ एकजुटता दिखाई है.

Open in App

शोभना जैन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 23 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस निर्ममता से 26 भारतीयों को  गोलियों से भून डाला उससे देशभर में रोष व्याप्त है. इस घटना ने देशवासियों को  झकझोर कर रख दिया है. क्षुब्ध जनता के भारत के सभी स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और  पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. सभी विरोधी दलों ने भी इस घटना की तीव्र भर्त्सना की है. अंतरराष्ट्रीय जगत में अमेरिका, चीन, रूस से लेकर कमोबेश दुनिया के सभी देशों ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए आतंक से निपटने में भारत के साथ एकजुटता दिखाई है.

भारत ने पाकिस्तान के इस आतंक से निपटने के लिए फौरी कदम उठाते हुए उसके खिलाफ तमाम तरह की कड़ी राजनयिक पाबंदियां लगा दीं जिसमें सबसे कड़ी कार्रवाई के तहत आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रोक दिया है. यानी अब इस संधि के मुताबिक भारत पाकिस्तान के साथ कोई जानकारी साझा नहीं करेगा और न ही इससे जुड़ी किसी बैठक में हिस्सा लेगा. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अनेक युद्ध के बीच भी भारत ने  मानवीय आधार पर सहृदयता का परिचय देते हुए कभी भी इस संधि के क्रियान्वयन पर इस तरह से रोक नहीं लगाई. निश्चय ही पाकिस्तान जिस तरह से भारत के खिलाफ आतंकी  गतिविधियां जारी रखे हुए है, भारत के लिए इस बार सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया.

हालांकि पाकिस्तान ने अपनी फितरत के अनुरूप इस आतंकी घटना से अपना पल्ला झाड़ लिया लेकिन साक्ष्य हकीकत बयान कर रहे हैं.

भारत ने पाकिस्तान को लेकर जो अहम राजनयिक फैसले लिए हैं उन्हें सोची-समझी परिपक्व रणनीति का हिस्सा कहना ठीक होगा. शुरुआती कार्रवाई बतौर भारत ने पाकिस्तानी मिशन छोटा कर दिया लेकिन बंद नहीं किया. सिंधु जल संधि को स्थगित किया है लेकिन निरस्त नहीं किया है. पाकिस्तान के लोगों के लिए सार्क वीजा सुविधा को बंद किया है लेकिन सभी तरह के वीजा नहीं.पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों से कश्मीर प्रलाप तो करता है लेकिन इन आतंकी गतिविधियों का सबसे खराब असर  अंततः आम कश्मीरी पर पड़ता है इस घटना के बाद सबसे बुरा असर पर्यटन पर ही पड़ रहा है जिससे आम कश्मीरी रोटी कमाता है.

पिछले कुछ वर्षों  से कश्मीर में आधारभूत ढांचे का जाल बिछाया जा रहा है.  कश्मीर की अवाम में भरोसा बने, उनके लिए रोजगार के नए मौके बनें, यह भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.

बहरहाल, पाकिस्तान भारत के खिलाफ जिस तरह से उन्माद फैला रहा है और आतंकी गतिविधियां जारी रखे हुए है, ऐसी आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत को दृढ़ता के साथ कड़ी कार्रवाई करनी होगी और परिपक्वता से निपटना होगा. लेकिन सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान अब भी आतंक को हथियार बनाकर खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने से बाज आएगा?

टॅग्स :भारतपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस