लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत

By ऋषभ मिश्रा | Updated: January 5, 2024 13:36 IST

आईएमएफ के मुताबिक वर्ष 2023 से 2027 के बीच भारत की जीडीपी में 38 फीसदी की वृद्धि होगी और जापान व जर्मनी की जीडीपी में सिर्फ 15 फीसदी की वृद्धि होगी। हालांकि इसके बावजूद अमेरिका और चीन के मुकाबले भारत की जीडीपी अभी बहुत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देहमें जापान और जर्मनी की जीडीपी से आगे निकलना होगाआईएमएफ का अनुमान है कि भारत वर्ष 2027 तक ऐसा करने में सफल हो जाएगाजीडीपी की ये वृद्धि भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी

नई दिल्ली: भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है तो इसके लिए हमें जापान और जर्मनी की जीडीपी से आगे निकलना होगा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि भारत वर्ष 2027 तक ऐसा करने में सफल हो जाएगा। वर्ष 2014 से 2023 के बीच भारत की जीडीपी में 83 फीसदी, चीन की जीडीपी में 84 फीसदी, अमेरिका की जीडीपी में 54 फीसदी, ब्रिटेन की जीडीपी में 3 फीसदी, फ्रांस की जीडीपी में सिर्फ 2 फीसदी और रूस की जीडीपी में मात्र 1 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।

जाहिर है कि जीडीपी की ये वृद्धि भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। पूरी दुनिया में भारत और चीन दो ही ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी बहुत तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि आगे चलकर यही दो देश दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनेंगे। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर होती जाएगी, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से बढ़ती जाएगी।

आईएमएफ के मुताबिक वर्ष 2023 से 2027 के बीच भारत की जीडीपी में 38 फीसदी की वृद्धि होगी और जापान व जर्मनी की जीडीपी में सिर्फ 15 फीसदी की वृद्धि होगी। हालांकि इसके बावजूद अमेरिका और चीन के मुकाबले भारत की जीडीपी अभी बहुत कम है। लेकिन अनुमान है कि भारत की वृद्धि दर अन्य देशों की तुलना में बहुत ज्यादा रहने वाली है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक वर्ष 2027 में अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2500 लाख करोड़ रूपए की होगी। चीन की जीडीपी 2110 लाख करोड़ की होगी, जबकि भारत की जीडीपी 423 लाख करोड़ रुपए की होगी।

एक और अनुमान है कि वर्ष 2075 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और हमारी अर्थव्यवस्था तब चीन के आसपास हो जाएगी। 2075 में चीन की अर्थव्यवस्था 4671 लाख करोड़ रूपए की, तो वहीं भारत की जीडीपी 4302 लाख करोड़ रुपए की होगी। अमेरिका की जीडीपी वृद्धि दर में गिरावट देखने को मिलेगी और उसकी जीडीपी 4220 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस प्रकार भारत अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत के पास इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा ‘वर्किंग एज पापुलेशन’ यानी कामकाजी लोगों की संख्या है क्योंकि हमारी जनसंख्या अब चीन से भी ज्यादा है। भारत में अभी 15 से 59 वर्ष के 92 करोड़ लोग हैं और चीन के पास इसी आयु वर्ग के 91 करोड़ लोग हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री बन जाएगा क्योंकि सबसे ज्यादा काम करने वाले लोग हमारे देश में ही होंगे।

टॅग्स :इकॉनोमीजापानअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारत अधिक खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम