लाइव न्यूज़ :

विमान यात्रा में अभद्रता की घटनाओं का बढ़ना बेहद चिंताजनक है

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 7, 2023 15:32 IST

भारत में विमान यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल में 63 यात्रियों को अभद्र व्यवहार के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा जा चुका है। इनमें पेशाब करने की दो घटनाएं भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में विमान यात्रा के दौरान यात्रियों द्वारा अभद्रता किए जाने की घटनाएं थम नहीं रही हैंइस कारण पिछले एक साल में 63 यात्रियों को अभद्र व्यवहार के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा गया थाडीजीसीए के अनुसार ऐसी अभद्रताओं को रोकने के लिए पर्याप्त नियम हैं, लेकिन फिर भी घटनाएं हो रही हैं

विमान में यात्रियों द्वारा अभद्रता किए जाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामले में कल बुधवार को दिल्ली से नागपुर के लिए रवाना हुई एक फ्लाइट में अपनी पसंद का खाना न मिलने को लेकर विमान में यात्रा के दौरान ही एक यात्री बौखला गया और उसने विमान में सवार एयर होस्टेस को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उससे अभद्र व्यवहार किया।

ये विवाद अंत में सूचना के तौर पर सोनेगांव पुलिस थाने तक तो पहुंचा लेकिन बाद में यात्री द्वारा माफी मांग लिए जाने से मामला रफा-दफा हो गया। विमान में यात्रियों को भोजन परोसा गया था लेकिन उक्त यात्री अपने पसंदीदा भोजन की मांग पर अड़ा था। यात्री के तेज आवाज में बात करने पर एयर होस्टेस ने उसे समझाया भी कि विमान में अलग से भोजन तैयार करना संभव नहीं है, लेकिन उस यात्री की तुनकमिजाजी कायम रही।

सवाल यह है कि क्या उस यात्री को पता नहीं था कि एयर होस्टेस का काम यात्रियों को सर्विस देना है, खाना बनाना नहीं? उस यात्री को अगर शिकायत ही थी तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिखित रूप से इसे दर्ज करा सकता था। उड़ते विमान में एयर होस्टेस से झगड़ना निश्चित रूप से विमान की सुरक्षा को जोखिम में डालना था और इससे विमान में सवार अन्य यात्रियों को दहशत भी हुई होगी।

विमान यात्रा के दौरान इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं है। पिछले कुछ समय से विमान यात्रियों के अभद्र व्यवहार की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में 63 यात्रियों को अभद्र व्यवहार के लिए ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा जा चुका है। इनमें पेशाब करने की दो घटनाएं भी शामिल हैं जो नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में आई थीं।

हालांकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख अरुण कुमार का कहना है कि विमान यात्रियों के अभद्र व्यवहार के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा नियम पर्याप्त हैं। नियम पर्याप्त होने के बावजूद अगर अभद्रता की घटनाएं हो रही हैं तो जाहिर है कि उन नियमों का समुचित पालन नहीं हो रहा है।

कई बार तो घटनाएं कई-कई दिनों के बाद प्रकाश में आती हैं जिससे इस आशंका को भी बल मिलता है कि ऐसी कितनी ही घटनाएं सामने आने के पहले ही दब जाती होंगी या दबा दी जाती होंगी! जिन विमान यात्रियों के सामने ऐसी घटनाएं होती हैं, उन पर इसका बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए ऐसी घटनाओं पर निश्चित रूप से तत्काल सख्त कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ताकि विमान में अभद्र व्यवहार करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

टॅग्स :DGCAभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें