लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत-चीन के बीच संबंध सहज कैसे बनें?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 29, 2022 10:19 IST

भारत और चीन को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी या शत्रु मानकर कुछ शक्तिशाली राष्ट्र फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारत उनसे जुड़ने के बावजूद काफी सतर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर के जवाब में बोलते हुए चीनी राजदूत सन ने कहा कि दोनों राष्ट्र पड़ोसी हैं। पड़ोसियों के बीच मतभेद और अनबन कोई अनहोनी बात नहीं है।चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं।दोनों राष्ट्रों के संबंधों में इधर जो उतार-चढ़ाव आए हैं, उन्हें दूर करना मुश्किल नहीं है।

नई दिल्ली से चीनी राजदूत सन वेइ दोंग की विदाई के समय हमारे विदेश मंत्री जयशंकर और राजदूत सन ने जो बातें कही हैं, उन पर दोनों देशों के नेता और नागरिक भी जरा गंभीरतापूर्वक विचार करें तो इस 21वीं सदी में दुनिया की शक्ल बदल सकती है। जयशंकर ने कहा है कि यदि आपसी संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और आपसी हितों को ध्यान में रखकर काम किया जाए तो न केवल दोनों देशों का भला होगा बल्कि विश्व राजनीति भी उससे लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने के लिए यह जरूरी है कि सीमा क्षेत्रों में शांति बनी रहे। 

जयशंकर के जवाब में बोलते हुए चीनी राजदूत सन ने कहा कि दोनों राष्ट्र पड़ोसी हैं। पड़ोसियों के बीच मतभेद और अनबन कोई अनहोनी बात नहीं है। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। उन्हें अपने मतभेदों को आपसी संवाद द्वारा समाप्त करना चाहिए। दोनों की शासन-व्यवस्थाओं का चरित्र भिन्न है और दोनों की विकास-प्रक्रिया भी अलग-अलग है लेकिन यदि दोनों राष्ट्र एक-दूसरे का सम्मान करें और उनकी आंतरिक व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप न करें तो दोनों के संबंध सहज हो सकते हैं। 

दोनों राष्ट्रों के संबंधों में इधर जो उतार-चढ़ाव आए हैं, उन्हें दूर करना मुश्किल नहीं है। इन दोनों कूटनीतिज्ञों ने जो कुछ कहा है, उसे कोरी औपचारिकता कहकर दरी के नीचे सरका देना ठीक नहीं है। भारत और चीन को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी या शत्रु मानकर कुछ शक्तिशाली राष्ट्र फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारत उनसे जुड़ने के बावजूद काफी सतर्क है। हमारे विदेश मंत्री जयशंकर चीन में हमारे राजदूत भी रह चुके हैं। ये दोनों महान राष्ट्र मिलकर 21 वीं सदी को एशिया की सदी भी बना सकते हैं।

टॅग्स :चीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक