लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में चिकित्सक हैं सम्मान के बड़े हकदार, योगेश कुमार गोयल का ब्लॉग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2021 14:43 IST

देश में कोरोना संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या में से 2.93 करोड़ से भी ज्यादा को ठीक करने में भी सफलता मिली है और इस सफलता का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वे हैं हमारे चिकित्सक.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के 3 करोड़ से भी ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से करीब 4 लाख की मौत हो चुकी है. विश्व की 18 करोड़ से भी ज्यादा आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है.महामारी के इस दौर में देश में ड्यूटी के दौरान 700 से भी ज्यादा चिकित्सकों की मौत हो चुकी है.

पूरी दुनिया डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से कोरोना महामारी से जूझ रही है. इस दौरान विश्व की 18 करोड़ से भी ज्यादा आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है और करीब 40 लाख लोग जान गंवा चुके हैं.

भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के 3 करोड़ से भी ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से करीब 4 लाख की मौत हो चुकी है. तस्वीर का दूसरा पहलू देखें तो देश में कोरोना संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या में से 2.93 करोड़ से भी ज्यादा को ठीक करने में भी सफलता मिली है और इस सफलता का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वे हैं हमारे चिकित्सक.

जिस प्रकार दुनियाभर में आज चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बिना करोड़ों लोगों के जीवन की रक्षा कर रहे हैं, ऐसे में वे वाकई सम्मान के सबसे बड़े हकदार हैं. महामारी के इस दौर में देश में ड्यूटी के दौरान 700 से भी ज्यादा चिकित्सकों की मौत हो चुकी है.

समाज के प्रति चिकित्सकों के समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने तथा मेडिकल छात्नों को प्रेरित करने के लिए ही प्रतिवर्ष देश में एक जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है. चिकित्सक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य चिकित्सकों की बहुमूल्य सेवा, भूमिका और महत्व के संबंध में आम जन को जागरूक करना, चिकित्सकों का सम्मान करना और साथ ही चिकित्सकों को भी उनके पेशे के प्रति जागरूक करना है.

दरअसल कुछ चिकित्सक ऐसे भी देखे जाते हैं, जो अपने इस सम्मानित पेशे के प्रति ईमानदार नहीं होते लेकिन ऐसे चिकित्सकों की कमी नहीं, जिनमें अपने पेशे के प्रति समर्पण की कोई कमी नहीं होती. बिना चिकित्सा व्यवस्था के इंसान की जिंदगी कैसी होती, इसकी कल्पना मात्न से ही रोम-रोम सिहर जाता है. यही कारण है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चिकित्सकों का महत्व सदा से रहा है.

चिकित्सक दिवस की स्थापना भारत में वर्ष 1991 में हुई थी. पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्नी और जाने-माने चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में चिकित्सकों की उपलब्धियों तथा चिकित्सा क्षेत्न में नए आयाम हासिल करने वाले डॉक्टरों के सम्मान के लिए इसका आयोजन होता है.

 बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता की पहुंच के भीतर लाने के लिए वे जीवन र्पयत प्रयासरत रहे. संयोगवश डॉ. रॉय का जन्म और मृत्यु एक जुलाई को ही हुई थी. उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना में हुआ था और मृत्यु 1 जुलाई 1962 को हृदयाघात से कोलकाता में हुई.

टॅग्स :डॉक्टरकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो