लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: भरोसे पर खरा उतरता स्वदेशी तेजस

By सारंग थत्ते | Updated: February 22, 2019 08:07 IST

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट- एलसीए ने आकाश में अपने मजबूत पंख फैलाए थे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्नी अटल बिहारी वाजपेयी ने 4 मई 2003 को इस विमान का नामकरण किया और तेजस ने जन्म लिया था.

Open in App

एयरो इंडिया 2019 के प्रथम दिन बेंगलुरु में बुधवार को एक ऐतिहासिक मौका था जब भारतीय वायुसेना को स्वदेशी एलसीए - (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) तेजस मार्क1 को एफओसी फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस (अंतिम परिचालन मंजूरी) का प्रमाणपत्न मिला. यह प्रमाणपत्न देने वाली संस्था है केमिलैक- सेंटर फॉर मिलिटरी एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन बेंगलुरु, जो ढांचागत रूप से उड़ान की काबिलियत के पैमानों के आधार पर जहाज के ड्रॉइंग से लेकर उड़ान के अनेक आयामों का निर्धारण करती है, जिसके अनुरूप निर्माता को युद्धक हवाई जहाज निर्माण में सहायता मिलती है. यह संस्था रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला है.  

 इस प्रमाणपत्न के साथ ही अन्य रिलीज टू सर्विस दस्तावेज भी दिए गए जिसे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने ग्रहण किया. तेजस को आईओसी (इनिशियल ऑपरेशनल क्लियरेंस) पहले ही मिल चुका था और उसके तहत हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 10 एलसीए का निर्माण किया था. अंतिम परिचालन का प्रमाणपत्न मिलने से अब तेजस युद्ध में लड़ाकू विमान की तर्ज पर उड़ान भरने और लड़ने-भिड़ने के लिए तैयार है. 

एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने तेजस की 1500 उड़ान में उसकी काबिलियत देखी है और इस एफओसी - फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस (अंतिम परिचालन मंजूरी) के मिल जाने से एलसीए मार्क 1 को वायुसेना में शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी.

जल्द ही 83 एलसीए के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) दी जाएगी. डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी के अनुसार एक इंजीनियर के लिए यह क्षण बेहद गर्व का है जब वैज्ञानिक, उद्योग जगत और वायुसेना एक होकर इस स्वदेशी लड़ाकू जेट को उड़ान भरते देख रहे हैं. 

भारत के स्वदेशी छोटे लड़ाकू जहाज तेजस के प्रणोता और पितामह कहलाने वाले पद्मश्री डॉक्टर कोटा हरिनारायण ने 4 जनवरी 2001 को पहली प्रौद्योगिकी प्रदर्शक (टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर) उड़ान के बाद कहा था - हमने देश के लिए अनमोल संपत्ति अर्जित करने में पहला कदम लिया है. 1983 में भारत सरकार ने हल्के लड़ाकू जहाज के निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी.

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट - एलसीए ने आकाश में अपने मजबूत पंख फैलाए थे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्नी अटल बिहारी वाजपेयी ने 4 मई 2003 को इस विमान का नामकरण किया और तेजस ने जन्म लिया था. काफी समय से तेजस की बनावट में बदलाव की आंधी रुक नहीं रही थी.

अब कम से कम जरूरी अस्त्न शस्त्न के साथ स्वदेशी एलसीए तेजस मार्क 1 भारतीय आकाश में उड़ान भर सकेगा. एक तरह से अब हमारी वायुसेना का तेजस की काबिलियत पर भरोसा बनता दिखाई दे रहा है. 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो