लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत-म्यांमार सीमा पर मुक्त आवाजाही होगी बंद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2024 14:36 IST

बिना वीजा के आवाजाही की सुविधा समाप्त होने के बाद सीमा पार करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी। साथ ही म्यांमार के साथ भारत की सीमा पर बाड़ भी लगाई जाएगी।

Open in App

रंजना मिश्रा

भारत सरकार ने हाल ही में भारत-म्यांमार सीमा के 300 किलोमीटर के हिस्से पर स्मार्ट बाड़ लगाने का फैसला किया है। दरअसल अब केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम के साथ लगने वाली भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़बंदी करने जा रही है।

भारत और म्यांमार के बीच 1643 किमी लंबी सीमा है, जो भारत के मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों के बीच फैली हुई है। भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत यहां साल 2018 में एफएमआर यानी मुक्त आवाजाही व्यवस्था को लागू किया गया था।

यह छूट सीमा के निकट रहने वाले दोनों देशों के नागरिकों के हित में दी गई थी। ताकि वे 16 किमी भीतर तक बिना वीजा के एक सीमा पास दिखाकर एक दूसरे के यहां आ-जा सकें, क्योंकि इस सीमा के आसपास रहने वाले लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। एफएमआर (फ्री मूवमेंट रिजीम) के तहत पहाड़ी जनजातियों का कोई भी सदस्य, जो भारत या म्यांमार का नागरिक हो और जो सीमा के दोनों ओर 16 किमी के भीतर किसी भी क्षेत्र में रहता हो, वो सीमा पास दिखाकर सीमा पार कर सकता है।

इस सीमा पास की वैधता साल भर की होती है। सीमा पार करने के बाद प्रति यात्रा में वो दो हफ्ते तक दूसरे देश में बिना किसी परेशानी के रह सकता है। यह सुविधा दोनों देशों के लोगों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भी दी गई थी। इसलिए दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के देश में बिना वीजा के आवाजाही करते थे।

साल 1826 में अंग्रेजों ने भारत और म्यांमार के बीच की सीमा का सीमांकन इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मर्जी जाने बिना ही कर दिया था। इस प्रकार एक ही जाति और संस्कृति के लोग दो देशों में विभाजित कर दिए गए। यहां पर मुख्य रूप से कुकी और चिन जनजातियां रहती हैं।

हाल के वर्षों में म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता और सशस्त्र संघर्ष के कारण भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा चुनौतियां बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों को देखते हुए भारत सरकार ने भारत-म्यांमार सीमा पर बिना वीजा के आवाजाही की सुविधा को समाप्त करने का फैसला किया है। बिना वीजा के आवाजाही की सुविधा समाप्त होने के बाद सीमा पार करने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी। साथ ही म्यांमार के साथ भारत की सीमा पर बाड़ भी लगाई जाएगी।

भारत-म्यांमार सीमा पर बिना वीजा की आवाजाही की सुविधा समाप्त होने से दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर कुछ असर पड़ सकता है। हालांकि एफएमआर की सुविधा समाप्त करने से भारत की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2021 में म्यांमार में तख्ता पलट के बाद से कई हजार शरणार्थी भारत में आ चुके हैं।

टॅग्स :भारतम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी